Home आमने सामने एक साल के शासन में चुनावी वादे बदले जुमलों में : अजय...

एक साल के शासन में चुनावी वादे बदले जुमलों में : अजय अरोड़ा

0
152
अजय अरोड़ा
एक साल के शासन में चुनावी वादे बदले जुमलों में : अजय अरोड़ा

एक साल के शासन में चुनावी वादे बदले जुमलों में : अजय अरोड़ा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने एक साल के शासन की ख़ुशी में जश्न बनाने जा रही है लेकिन हमारी समझ में यह नहीं आ रहा यह सरकार जश्न किस बात का मना रही है | क्या यह सरकार दिल्ली की जनता को जहरीली हवा में जीने को मजबूर करने का जश्न मना रही है यह काले रंग का दूषित पानी पीने को मजबूर होने का जश्न मना रही है | यह कहना है दिल्ली स्टेट ट्रेडर्स कांग्रेस के संयोजक अजय अरोड़ा का |

अजय अरोड़ा कहते है दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार एक साल के भीतर एक फ्लाप शो साबित हुई है | अजय अरोड़ा कहते हैं एक वर्ष पहले दिल्ली के जो हालात थे भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में वो बद से बदतर हो गए है, अजय अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली की दुर्दशा करने में भाजपा तो आम आदमी पार्टी से भी आगे निकल गई है। अजय अरोड़ा ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी ने अपने कुशासन से दिल्ली का बेड़ा गर्क किया और अब भारतीय जनता पार्टी अपनी बुरी और गलत नीतियों से दिल्ली का पूर्ण रूप से पीछे धकेलने में में लगी हुई है।

अजय अरोड़ा व्यंग कसते हुए कहते हैं कि दिल्ली में भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में बहुत कुछ बदला है, चुनाव के दौरान भाजपा के द्वारा किए गए वादे जुमलों में बदल गए है, यमुना जी का पानी और भी अधिक दूषित हो गया है, दिल्ली में जगह जगह लगे कूड़े के पहाड़ों की ऊंचाई कम होने का नाम नहीं ले रही , प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है, बेरोजगारी बढ़ी है, भ्रष्टाचार बढ़ा है। अजय अरोड़ा ने आगे कहा कि भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ भाजपा के नेताओं का ही विकास हुआ है, इनके अलावा और किसी का नहीं।

दिल्ली में भाजपा की सरकार, झूठ की, धोखे की, जुमलों की सरकार है। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से किए अपने अनेकों वादों में से एक वादा भी पूरा नहीं किया। अजय अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में दिल्ली की कमान एक ऐसी सरकार के हाथ में है, एक ऐसी पार्टी के हाथ में है, जिसके पास ना तो सही सोच है, ना ही सही योजनाएं और ना ही सही नीतियां। भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली में एक वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से फेल साबित हुआ, अपने एक वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने ना तो दिल्ली की जनता से किए अपने वादों के तहत कोई वादा पूरा किया और ना ही दिल्ली के विकास के लिए और दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए किसी योजना पर कोई काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here