एक हजार करोड़ से भी ज्यादा बजट से पूर्वी दिल्ली चमकेगी : दीपक गाबा
ट्रिपल इंजन सरकार का पूर्वी दिल्ली को बड़ा तोहफा – हर्ष भारद्वाज – नई दिल्ली ,वैसे तो ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी दिल्ली के विकास की रफ्तार को बड़ी तेजी के साथ गति देने में लगी है लेकिन पूर्वी दिल्ली की किस्मत का पिटारा ही खोल दिया है दिल्ली की भाजपा सरकार नें यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं जिस दिन दिल्ली सरकार नें लम्बे समय के बाद यमुनापार व्विकास बोर्ड का गठन किया था उसी दिन यह आभास हो गया था दिल्ली सरकार यमुनापार के विकास को ले बेहद गंभीर है |
दीपक गाबा कहते हैं बीते दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें पूर्वी दिल्ली को जो सौगात दी उसे भाजपा सरकार की सालगिरह के मौके पर एक बड़ी गिफ्ट माना जा रहा है | दीपक गाबा कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह कहना कि एक समय था जब यमुनापार को हीन भावना से देखा जाता था क्योंकि पिछली सरकारों ने यहां के लोगों के साथ भेदभाव किया। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि यमुनापार का संपूर्ण विकास हो। यमुना के आर हो या पार, विकास का स्तर एक जैसा हो उनके इरादे स्पष्ठ करता है वे यमुनापार के विकास को ले बेहद गंभीर है |
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झिलमिल रामलीला मैदान में यमुनापार के लोगों को 1075 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देते हुए ये विचार व्यक्त किये थे । सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा और यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के साथ कार्यों का शिलान्यास किया। दीपक गाबा कहते है विकास के लिए आवंटित इस बजट से निश्चित रूप से पूर्वी दिल्ली का विकास रफ्तार पकड़ेगा | जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया उनमें (पीडब्ल्यूडी) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुड़ी हैं। इन परियोजनाओं से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव जैसी समस्याओं से भी स्थायी राहत मिलेगी। यमुना पार क्षेत्र के लोग जो कई वर्षों से गलियों, नालियों और सड़कों की मरम्मत की बाट देख रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है।
दीपक गाबा कहते हैं पीडब्ल्यूडी लगभग 782 करोड़ रुपये की लागत से 236 सड़कों को मजबूत और बेहतर बनाने का काम शुरू करेगा। इसके अलावा, लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से पांच फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत 10 नालों का पुनर्निर्माण व 18 सड़कों व पुलों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा भी कई बड़ी योजनाओं पर काम शुरू होगा जिससे पूर्वी दिल्ली के विकास में तेजी आएगी |



