Home आमने सामने लाखों लोगो के राशन कार्ड रद्द कर अपनी सरकार के एक साल...

लाखों लोगो के राशन कार्ड रद्द कर अपनी सरकार के एक साल का जश्न मना रही है भाजपा : रमेश बिसईयां

0
90
रमेश बिसईयां
लाखों लोगो के राशन कार्ड रद्द कर अपनी सरकार के एक साल का जश्न मना रही है भाजपा : रमेश बिसईयां

लाखों लोगो के राशन कार्ड रद्द कर अपनी सरकार के एक साल का जश्न मना रही है भाजपा : रमेश बिसईयां

नई दिल्ली ( सेंसर पाल ) : दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर नन्द नगरी वार्ड से निगम पार्षद रमेश बिसईया ने कहा भाजपा जो कह रही है सही कह रही है। भाजपा सरकार का एक साल बेमिसाल ऐसे है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगो के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए | और अपने एक साल पूरा होने का जश्न मना रही है भाजपा सरकार | समझ से परे है लोगो की खुशियां छीन यह कैसा जश्न मनाने की तैयारी है |

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जो दिवाली व होली पर फ्री सिलेंडर देने की बात कही है उस पर रमेश बिसईया ने कहा, दिवाली पर तो दिया नहीं अब होली पर देने की बात कह रहे हैं। आयुष्मान कार्ड पर उन्होंने कहा लोगों को आयुष्मान कार्ड का ऐसा लॉलीपॉप थमाया जो कि किसी भी अस्पताल में नहीं चल रहे हैं अस्पताल में दवाइयां नहीं है। दिल्ली में सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हैं। पीने के लिए दूषित तथा काले पानी की सप्लाई की जा रही है ।

रमेश कहते हैं अभी हाल ही में रेखा गुप्ता ने 1075 करोड़ की पी डब्ल्यू डी की योजनाओं की घोषणा की है रेखा गुप्ता दिल्ली को साउथ दिल्ली तो बना रही हैं लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लोगो को कुछ नहीं मिलने वाला इन कोरी घोषणाओं से । अभी हाल ही में आपने देखा होगा एक प्राइवेट स्कूल जो के 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों को महंगी फीस के चक्कर में रोल नंबर नहीं दिया गया। जिसके लिए पेपर से एक दिन पहले रात तक बच्चों के माता-पिता को वहां बैठना पड़ा यह एक साल बेमिसाल है। जब तक निचले स्तर पर काम ना हो कोई फायदा नहीं है।

उन्होंने कहा कूड़े के पहाड़ कम नहीं हो रहे जिन्हें रेखा गुप्ता कहती हैं कूड़े के पहाड़ भाग जाओ कूड़े के पहाड़ हट जाओ लेकिन अभी तक कोई कूड़े का पहाड़ नहीं हटा, बजट की बात करें तो शिक्षा पर बजट इन्होंने घटा दिया हमारी पहली प्राथमिकता है शिक्षा और स्वास्थ्य जब उसी पर ही बजट घटा देंगे तो आपका मॉडल कुछ और ही है। अपने देश के लोगों को और बच्चों को बेरोजगार करने का बीड़ा उठा रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here