Home देश दुनिया Bhiwadi Chemical Factory Fire: राजस्थान के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग,...

Bhiwadi Chemical Factory Fire: राजस्थान के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, 7 मजदूरों की मौत

0
29

Bhiwadi Chemical Factory Fire: राजस्थान के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, 7 मजदूरों की मौत

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सात शव बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री का प्लॉट नंबर G1/118B बताया जा रहा है। आग अज्ञात कारणों से लगी और फैक्ट्री में मौजूद केमिकल्स की वजह से तेजी से फैल गई। घटना के समय अंदर 20-25 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन कई अंदर फंस गए और आग की लपटों में झुलस गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

घटना की सूचना पर भिवाड़ी एसपी, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सात मौतों की पुष्टि की है और आग के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here