महाशिवरात्रि पर श्री गौरीशंकर कांवड़ सेवा समिति द्वारा भण्डारा आयोजित : दीपक शर्मा
नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री गौरीशंकर कांवड़ सेवा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया | श्री गौरीशंकर कांवड़ सेवा समिति के उपाध्यक्ष शोभित शर्मा द्वारा हर वर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राम नगर मंडोली रोड पर विशाल भण्डारे का आयोजन करते आ रहें हैं
इस वर्ष भी यह कार्यक्रम सूचारु रुप से आयोजित किया गया जहाँ पर सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर समिति के संस्थापक / अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य केंद्रीय इस्पात एवं संचार मंत्रालय भारत सरकार दीपक शर्मा, चैयरमेन एवं पूर्व निगम पार्षद एडवोकेट अनिल गौतम, कानूनी सलाहकार एडवोकेट राज कुमार तोमर, मार्ग दर्शक गौरव शर्मा, समाजसेवी सतीश पांचाल, राहुल पांचाल, अंकित ठाकुर व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया दीपक शर्मा ने शोभित शर्मा को इस महत्वपूर्ण व धार्मिक कार्य करने की शुभकामना दी व कहा की ऐसे धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र में समय समय पर होते रहने चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी को जानकारी मिले।



