Home मैं भी रिपोर्टर साल भर में दिल्ली का चहुंमुखी विकास किया है रेखा गुप्ता सरकार...

साल भर में दिल्ली का चहुंमुखी विकास किया है रेखा गुप्ता सरकार नें : रोमेश चन्द्र गुप्ता

0
31
रोमेश चन्द्र गुप्ता
साल भर में दिल्ली का चहुंमुखी विकास किया है रेखा गुप्ता सरकार नें : रोमेश चन्द्र गुप्ता

साल भर में दिल्ली का चहुंमुखी विकास किया है रेखा गुप्ता सरकार नें : रोमेश चन्द्र गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के शासन को एक साल होने जा रहा है | साल भर के भीतर ही रेखा गुप्ता सरकार नें अपने चुनावी वादे ज्यादातर पूरा कर डाले हैं और अनेक नई योजनायें भी बनाई है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता का |

रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का,परिवहन का हो या प्रदूषण को नियंत्रित करने का यमुना की सफाई का हो या कूड़े के पहाड़ों को कम करने का रेखा गुप्ता सरकार नें तमाम सिस्टम को सुधरने के लिए काम किया है | एक साल का कार्यकाल दिल्ली में विकास का, दिल्ली की जनता की उन्नति का, खुशहाली का साल रहा है |

रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा का हर एक फैसला दिल्ली की जनता की बेहतरी के संकल्प के साथ लिया जाता है। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली की मुख्यमंत्री से लेकर दिल्ली का एक एक नेता जमीनी स्तर पर लोगों से मिल रहा है, दिल्ली की जनता की परेशानियों को समझ रहा है और उन परेशानियों को दूर करने के लिए कार्य कर रहा है।

रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि चाहे वह दिल्ली की सड़कों की जर्जर हालत को सही करना हो, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना हो, प्रदूषण को कम करने के लिए उचित कदम उठाने हो या कोई अन्य जनहित योजना पर काम करना हो। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा की दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए और दिल्ली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के पास एक से बढ़कर एक कई जनहित योजनाएं हैं, बहुत सी योजनाओं पर काम हो रहा है और बहुत सी योजनाओं पर काम हो भी चुका है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा की धीरे धीरे आगे आने वाले वर्षों में भारतीय जनता पार्टी अपने द्वारा बनाई गई योजनाओं के अनुसार ही दिल्ली में कार्य करेगी और दिल्ली का चहुंमुखी विकास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here