Home आमने सामने रेखा गुप्ता की सरकार साल भर के शासन के दौरान नहीं कर...

रेखा गुप्ता की सरकार साल भर के शासन के दौरान नहीं कर पाई जनता से किया एक भी वादा पूरा : विपिन शर्मा

0
143
विपिन शर्मा
रेखा गुप्ता की सरकार साल भर के शासन के दौरान नहीं कर पाई जनता से किया एक भी वादा पूरा : विपिन शर्मा

रेखा गुप्ता की सरकार साल भर के शासन के दौरान नहीं कर पाई जनता से किया एक भी वादा पूरा : विपिन शर्मा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार से जनता को जो उम्मीदें थी वे पूरी नहीं हो पाई और जनता खुद को ठगी महसूस कर रही है | यह कहना है रोहताश नगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन शर्मा का | विपिन शर्मा कहते हैं यह ठीक है कि दिल्ली की जनता नें आम आदमी पार्टी के विकल्प के रूप में भाजपा को चुना लेकिन रेखा गुप्ता सरकार साल भर के अपने शासन के दौरान ऐसा कुछ नहीं कर पाई जिससे जनता को लाभ मिला हो |

विपिन शर्मा कहते हैं विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के नेताओं नें दिल्ली की जनता से एक-दो नहीं बल्कि एक दर्जन से ज्यादा लुभावनें वादे किये थे जिनमे से यह सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी | विपिन शर्मा कहते हैं दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का एक साल का कार्यकाल पूरी तरह से विफल साबित हुआ है, भाजपा का दिल्ली में एक साल का कार्यकाल फ्लॉप शो साबित हुआ है भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल पर बात करते हुए विपिन शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए थे लेकिन वे सभी जुमले ही साबित हुए |

विपिन शर्मा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकाल को एक जैसा ही कहूंगा क्योंकि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में भी दिल्ली का कोई विकास नहीं हुआ और भाजपा के पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में भी दिल्ली की जनता विकास को तरस रही है । सरकार की लापरवाही के चलते बेकसूर लोग जान गवां रहे हैं | विपिन शर्मा कहते हैं दिल्ली की जनता को पिछले कई वर्षों से आम आदमी पार्टी और भाजपा द्वारा ठगा जा रहा है, पहले आम आदमी पार्टी ने झूठ के आधार पर दिल्ली में सत्ता बनाई और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने झूठे वादों और जुमलों के आधार पर ही दिल्ली में सरकार बनाई |

विपिन शर्मा कहते हैं कि आज केंद्र में, दिल्ली में और दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार है यानी ट्रिपल इंजन की सरकार है फिर भी भाजपा सिस्टम को क्या दिक्कत आ रही है दिल्ली को सवारने में | विपिन शर्मा ने कहा आज जब तीनों ही स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो फिर क्यों भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए कार्य नहीं कर रही | मैं सवाल पूछना चाहूंगा आखिर क्यों दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ा? मैं सवाल पूछना चाहूंगा आखिर क्यों अपने वादे के अनुसार भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये महीना नहीं दिए? मैं पूछना चाहूंगा आखिर क्यों दिल्ली की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही? आखिर क्यों दिल्ली की सड़कों की हालत जर्जर है? आखिर क्यों शिक्षा का स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है?

विपिन शर्मा ने आगे कहा कि मेरे इन सवालों का जवाब दे भाजपा। विपिन शर्मा ने आगे कहा कि खोखले वादे करने से कुछ नहीं होता, विकास के कार्य करने के लिए सही सोच, सही नियत होनी चाहिए जो भाजपा के पास नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here