Home मैं भी रिपोर्टर बाबरपुर जिला कांग्रेस की बैठक में पहुंचे लक्ष्मण रावत और डॉ.पी.के.मिश्रा :...

बाबरपुर जिला कांग्रेस की बैठक में पहुंचे लक्ष्मण रावत और डॉ.पी.के.मिश्रा : राजकुमार जैन

0
158
राजकुमार जैन
बाबरपुर जिला कांग्रेस की बैठक में पहुंचे लक्ष्मण रावत और डॉ.पी.के.मिश्रा : राजकुमार जैन

बाबरपुर जिला कांग्रेस की बैठक में पहुंचे लक्ष्मण रावत और डॉ.पी.के.मिश्रा : राजकुमार जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार जैन की अध्यक्षता में बाबरपुर जिला की मासिक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत, जिला प्रभारी डॉ पी के मिश्रा व प्रभारी लोकेंद्र कल्याण सिंह मौजूद रहे।

मासिक बैठक में सभी पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी व जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी ,सूरज बाल्नमीकि संजीव शर्मा किसान,नवीन चंद्रा,जवाहर सिंह कुशवाह ,आसमान रहमान ,रवि गौतम ,मुकेश गौड़ , ब्लॉक अध्यक्ष , देवानंद चौधरी, प्रताप शर्मा, संजय गौड़ ,मुकेश पांचाल, बाबा फरीद, साहिल, राजकुमार शर्मा, राकेश पार्चा, आरिफ खान, अरमान शामिल है।

जिला प्रभारी डॉ पी के मिश्रा ने जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजकुमार जैन के नेतृत्व में बाबरपुर जिला दिन प्रतिदिन अधिक मजबूत हो रहा है, संगठित हो रहा है और बाबरपुर जिले के कार्यकर्ताओं की एकता की मिसाल आज पूरी दिल्ली में दी जा रही है। लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत ने कहा कि बाबरपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन की मेहनत की प्रशंसा खुद प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी करते हैं और राजकुमार जैन की मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज बाबरपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन का उदाहरण अन्य जिला अध्यक्षों को दिया जाता हैं।

जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबरपुर जिले की शान और जान हमारे कार्यकर्ता है जो कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। राजकुमार जैन ने आगे कहा कि हर रोज धीरे धीरे बाबरपुर जिले की ताकत बढ़ती जा रही है, हर दिन नए लोग बाबरपुर जिले से जुड़ रहे है, कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं और देश में नफरत के खिलाफ व संविधान को बचाने की जो लड़ाई नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लड़ रहे हैं उसमें अपना सहयोग दे रहे है। मासिक बैठक में संगठन के विस्तार हेतु भी कई बातें रखी गई, बचे हुए बूथ अध्यक्षों की भी जल्द नियुक्ति का फैसला लिया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन के बाबरपुर जिले को मजबूत और संगठित करने के अथक प्रयासों की सराहना की और यह वादा किया कि समस्त बाबरपुर जिले का एक एक कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है। इसके अलावा बाबरपुर जिले के नव वर्ष 2026 के कैलेंडर भी कार्यकर्ताओं में वितरित किये गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here