Home आमने सामने साल भर के शासन में भाजपा सरकार नें नहीं किया एक भी...

साल भर के शासन में भाजपा सरकार नें नहीं किया एक भी वादा पूरा : भीष्म शर्मा

0
151
भीष्म शर्मा
साल भर के शासन में भाजपा सरकार नें नहीं किया एक भी वादा पूरा : भीष्म शर्मा

साल भर के शासन में भाजपा सरकार नें नहीं किया एक भी वादा पूरा : भीष्म शर्मा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली में एक साल का शासन कुशासन है,झूठ का पुलिंदा है , पिछले एक वर्ष में दिल्ली सिर्फ और सिर्फ विनाश की ओर गई है और आज दिल्ली के जो हालात है अगर भाजपा इसी तरह से काम करती रही तो आगे आने वाले वर्षों में दिल्ली की हालत इससे भी ज्यादा बुरी हो जाएगी | यह कहना है घोंडा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीष्म शर्मा का।

भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली में लगभग एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है और इसी विषय पर वीर अर्जुन ने की भीष्म शर्मा से बातचीत और उनसे जाना कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के एक वर्ष के कार्यकाल को वह किस तरह से देखते हैं जिस पर भीष्म शर्मा ने सीधा सीधा कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली में एक साल का शासन पूरी तरह से विफल रहा है , भाजपा का शासन पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुआ है और यह बात कहने में मुझे कोई संकोच नहीं है।

भीष्म शर्मा ने आगे कहा की सच तो यह है कि भाजपा ने दिल्ली में अपनी सरकार झूठ के पुलिंदे पर बनाई थी और वह झूठ दिल्ली की जनता के सामने भी आ गया है। भीष्म शर्मा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं से यह वादा किया कि वह महिलाओं को 2500 रुपये महीना देगी मैं पूछता हूं क्या महिलाओं को 2500 रुपये मिले? भीष्म शर्मा ने आगे भाजपा से सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में प्रदूषण को रोकने में कामयाब रही? नहीं रही, बिल्कुल भी नहीं रही।

भीष्म शर्मा ने आगे कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किये उनमें से एक वादा भी पूरा नहीं किया। भीष्म शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान “विकसित दिल्ली संकल्प पत्र” जारी किया था, मैं पूछता हूं भाजपा से क्या हुआ उस संकल्प पत्र का। भीष्म शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा की सच्चाई यही है कि भाजपा ने दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए दिल्ली की जनता से झूठे वादे किये और आज वह सभी वादे हवा हो गए है। भीष्म शर्मा ने आगे कहा कि आज विकास सिर्फ भाजपा के नेताओं का ही हो रहा है, दिल्ली की जनता का नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here