सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

व्यापारी वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : मास्टर विनोद कुमार

2 मिनट पढ़ें
मास्टर विनोद कुमार

व्यापारी वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : मास्टर विनोद कुमार

Advertisement

व्यापारी वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : मास्टर विनोद कुमार

जिला भाजपा नें किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम

नई दिल्ली ( सेंसर पाल ) भारतीय जनता पार्टी सदैव व्यापारी वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। और भाजपा जो भी वायदे करती है उसे पूरा करती है | यह कहना था भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के अध्यक्ष मास्टर विनोद का | मास्टर विनोद नें उक्त विचार केंद्रीय बजट 2026-2027 के संबंध में व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श एवं संवाद स्थापित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी, जिला नवीन शाहदरा द्वारा “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” में व्यक्त किया |

Advertisement

उक्त आयोजन बड़ा शिव मंदिर धर्मशाला, वेस्ट ज्योति नगर में किया गया था । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट व्यापार, उद्योग एवं मध्यम वर्ग को मजबूती प्रदान करने वाला है। कार्यक्रम में विधायक रोहताश नगर से जितेन्द्र महाजन एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल गुप्ता नवीन शाहदरा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिन्नी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने व्यापारियों से संवाद करते हुए बजट को विकासोन्मुख एवं जनहितकारी बताया तथा व्यापारियों के सुझावों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। बिन्नी वर्मा मंडोली रोड मार्किट एसोसिएशन की प्रधान भी है उनके साथ बड़ी संख्या में रोड के दुकानदार कार्यक्रम में शामिल हुए |

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी,व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश माहेश्वरी,निगम पार्षद मुकेश बंसल , रीना माहेश्वरी, शिमला देवी, रितेश सूजी, चंदर प्रकाश शर्मा वीर सिंह पवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन सिंह , अनिल वशिष्ठ ,रंजीत कश्यप ,आशीष तिवारी,आशीष पूनिया ,प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा अंकुर मलिक सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *