Home मैं भी रिपोर्टर स्वामी विवेकानन्द सम्मान से सम्मानित किया गया अमरदीप गुलाटी को

स्वामी विवेकानन्द सम्मान से सम्मानित किया गया अमरदीप गुलाटी को

0
188
अमरदीप गुलाटी
स्वामी विवेकानन्द सम्मान से सम्मानित किया गया अमरदीप गुलाटी को

स्वामी विवेकानन्द सम्मान से सम्मानित किया गया अमरदीप गुलाटी को

नई दिल्ली ( नवीन चन्द्रा ) : हिंदी मित्र सेवा समिति  द्वारा मानव कल्याण सेवा समिति दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  अमरदीप गुलाटी जी को स्वामी विवेकानन्द सम्मान से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार  अश्विनी  भारद्वाज नें की | इस मौके पर श्री गुलाटी का 82वां जन्मदिन भी  धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर उनका  पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया जिसमें आदर्श रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, रामनगर एक्सटेंशन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष लोकेश पांचाल, अरविंद कुमार, नवीन चन्द्रा ,सर्व   समाज के अध्यक्ष राजकुमार कौशल, हिंदी मित्र सेवा समिति के महासचिव मुकेश पांचाल, राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान पीतांबर जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी हरकरण सिंह  मदन वर्मा, महेंद्र पांचाल, के अलावा अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री  गुलाटी  को  बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। मुकेश पांचाल ने कहा हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आपकी लंबी आयु हो आप हमेशा स्वस्थ रहें आप हमेशा परोपकार में जिए इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने माध्यम से अमरदीप गुलाटी  को बधाई दी अमरदीप गुलाटी  ने सभी का आभार प्रकट किया। अश्वनी भारद्वाज नें कहा श्री गुलाटी नें अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया और 82 साल की आयु में भी निरंतर समाजसेवा में जुटे हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here