Home आमने सामने बजट में केंद्र सरकार नें रखा है सभी वर्गों का ध्यान :...

बजट में केंद्र सरकार नें रखा है सभी वर्गों का ध्यान : गुरमीत सिंह सूरा

0
60
गुरमीत सिंह सूरा
बजट में केंद्र सरकार नें रखा है सभी वर्गों का ध्यान : गुरमीत सिंह सूरा

बजट में केंद्र सरकार नें रखा है सभी वर्गों का ध्यान : गुरमीत सिंह सूरा

आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाएगा यह बजट

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) ; केंद्र सरकार नें एक बार फिर से जनहित में शानदार बजट पेश किया है इस बजट में सरकार नें सभी वर्गों का ध्यान रखा है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चिमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा नें कहा आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है, जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है | आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है।

भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा। गुरमीत सूरा कहते हैं प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में बनाया गया यह बजट निश्चित रूप से देश को नई दिशा देगा यह बजट देश की आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाएगा। बजट को भविष्य की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव के तौर पर देखा जा रहा है। इस बजट से रोजगार के अवसर बढ़ेगें , इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत होगा , स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का काम करेगा यह बजट

| श्री सूरा कहते हैं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इसमें ठोस और व्यावहारिक प्रावधान किए गए हैं।

यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए देश को विकसित भारत की ओर आगे ले जाने वाला है। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, आर्थिक स्थिरता और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे आम नागरिक को आने वाले समय में सीधा लाभ मिलेगा। श्री सूरा कहते हैं बजट दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है। ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और मध्यम वर्ग की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक संतुलन बनाए रखने का भी इसमें पूरा ध्यान रखा गया है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here