
दिलशाद गार्डन ,सुंदर नगरी ब्लाक कांग्रेस की मासिक बैठकों में पहुंचे जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सीमापुरी विधानसभा के दिलशाद गार्डन ब्लॉक में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नवीन शर्मा ने की | बैठक में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार जैन भी पहुंचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों पर चर्चा हुई एवं ब्लॉक में बी.एल.ए.-2 को लेकर जल्द से जल्द बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए इस पर भी विचार विमर्श किया गया।
राजकुमार जैन नें कहा जिस तरह से देशभर में जननायक राहुल गांधी सड़क पर उतर जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं उसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव दिल्ली में संघर्ष कर रहे हैं | ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बन जाता है उनके दिशा निदेशों का पालन करते हुए सौंपे गए कार्यों को पूरा करें | राजकुमार जैन नें गत माह पार्टी द्वारा सौंपे कार्यों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को नये टास्क दिए |

बैठक में सीमापुरी विधानसभा प्रभारी शादाब चौधरी,ब्लॉक प्रभारी,मुकेश गॉड,बी.एल.ए. 1 आरिफ,जिला उपाध्यक्ष सलीम भाई,अरमान आदि मौजूद रहे। वहीं सीमापुरी विधानसभा के सुंदर नगरी ब्लॉक में भी मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक के अध्यक्ष बाबा फरीद ने की संगठन एव बूथ लेवल को किस तरह से मजबूत किया जाए इस पर एक एक बूथ पर बी.एल.ए. 2 नियुक्त किए जाए और दिल्ली प्रदेश द्वारा दिए गए कार्यों पर भी विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन विधानसभा प्रभारी शादाब चौधरी,बी.एल.ए वन सिकंदर ,ओबीसी अध्यक्ष जुगल किशोर,ललित चौहान,आरिफ,सलीम भाई आदि मौजूद रहे।





