पुण्यतिथि पर रामबाबू शर्मा को याद किया गया : अनिल भारद्वाज
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम बाबू शर्मा की पुणयतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्व0 राम बाबू शर्मा के पुत्र पारस शर्मा भी मौजूद थे। साईं मंदिर शाहदरा में भी राम बाबू शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा रखी गई और लोगों के निशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया।
प्रदेश कार्यालय में राम बाबू शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अनिल भारद्वाज, जतिन शर्मा, लोकसभा आर्ब्जवर जगजीवन शर्मा, लक्ष्मण रावत, मौहम्म्द उस्मान, अनुज आत्रेय, ईश्वर बागड़ी, सूरज बाल्मीकि, तथा कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे। वहीं शाहदरा के कबूल नगर के साईं मन्दिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जहां विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया |

जहां स्वर्गीय राम बाबू शर्मा के सुपुत्र पूर्व विधायक विपिन शर्मा ,पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, यमुना पार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पार्षद शिवानी पांचाल, विधायक जुबैर अहमद, जिला प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा ,जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन,आदेश भारद्वाज , सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय राम बाबू शर्मा एक दूरदर्शी, कर्मठ, सिद्धांतनिष्ठ और जनप्रिय नेता थे, जिनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन निर्माण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता के रूप में उनके कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राजीव भवन का निर्माण स्वर्गीय राम बाबू शर्मा का ऐतिहासिक योगदान है, जो आज भी कांग्रेस संगठन की वैचारिक शक्ति और लोकतांत्रिक संघर्षों का केंद्र बना हुआ है। पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राम बाबू शर्मा का जीवन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि राजनीति सत्ता की नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र की सेवा का माध्यम होनी चाहिए। एक्रिडेटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय राम बाबू शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया गया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



