Home मैं भी रिपोर्टर मानसरोवर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : परमानन्द...

मानसरोवर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : परमानन्द शर्मा

0
91
परमानन्द शर्मा
मानसरोवर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : परमानन्द शर्मा

मानसरोवर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय लोकतंत्र के महापर्व “गणतंत्र दिवस” पर आज प्रातः 10 बजे अपने कार्यालय में 77 वा गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया। गणतंत्र दिवस के इस समारोह में भाग लेकर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विपिन शर्मा, निगम पार्षद चंद्रप्रकाश शर्मा और एसोसिएशन के पूर्व मुख्य संरक्षक निरंजन सिंह त्यागी ,पूर्व अध्यक्ष रामकृपाल त्यागी ,पूर्व अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह तथापूर्व महासचिव अशोक बंसल ने इसकी शोभा को बढ़ाया।

समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष परमानंद शर्मा ,उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ,महासचिव रविन्द्र मल्होत्रा ,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ,संयुक्त सचिव ललित शर्मा , आडिटर ठाकुर वेदपाल सिंह , डी.पी.जैन इत्यादि और काफी संख्या में कॉलोनी के निवासी शामिल हुए। समारोह में हिंद केसरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ,महासचिव बुधराम त्यागी व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा इत्यादि भी शामिल हुए। समारोह का मंच संचालन विकास शर्मा ,एसोसिएशन के पूर्व महासचिव ने बहुत ही कुशलता से अत्यंत प्रशंसनीय तरीके से किया। सफल व‌ भव्य आयोजन में मानसरोवर पार्क वैलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों जोगेंद्र शर्मा ,योगेश कुमार शर्मा ,सत्यदेव शर्मा राम अवतार गुप्ता ,‌चंद्रशेखर इत्यादि ने भरपूर योगदान दिया।

समारोह में शामिल होने के लिए सभी गणमान्य व्यक्तियों व कालोनी वासियों और इसके सफल व भव्य आयोजन में योगदान देने वाले एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों इत्यादि का मानसरोवर पार्क वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष परमानंद शर्मा जी और महासचिव रविन्द्र मल्होत्रा ने बहुत-बहुत धन्यवाद किया और आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here