सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बाबरपुर जिला कांग्रेस के कलेंडर का विमोचन किया देवेन्द्र यादव नें राजकुमार जैन की कार्यशैली की हुई तारीफ़

3 मिनट पढ़ें
राजकुमार जैन

बाबरपुर जिला कांग्रेस के कलेंडर का विमोचन किया देवेन्द्र यादव नें राजकुमार जैन की कार्यशैली की हुई तारीफ़

Advertisement

बाबरपुर जिला कांग्रेस के कलेंडर का विमोचन किया देवेन्द्र यादव नें राजकुमार जैन की कार्यशैली की हुई तारीफ़

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , बाबरपुर जिला कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को पूरी ताकत के साथ पूरा करता है जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन कड़ी मेहनत करते हैं और सभी कार्य ईमानदारी से करते हैं और यही वजह है बाबरपुर जिले की पूरी दिल्ली में अपनी अलग पहचान है | बाबरपुर जिला अपनी मेहनत के दम पर नम्बर वन बना हुआ है | यह कहते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें बाबरपुर जिला कांग्रस अध्यक्ष राजकुमार जैन और उनकी टीम की पीठ थपथपाई | दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बाबरपुर जिला कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेन्द्र यादव नें उक्त विचार व्यक्त किये |

Advertisement

कार्यक्रम में लोक सभा प्रभारी लक्ष्मण रावत,जिला प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा पूर्व विधायक विपिन शर्मा,हाजी इश्तियाक खान,पूर्व पार्षद आसमा रहमान, विधानसभा प्रभारी सूरज वाल्मीकि,संजीव शर्मा,सुभाष चौहान , ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप शर्मा, बब्बू मलिक,देवानंद चौधरी, यमुना विहार ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,कयूम ,आरिफ बी.एल.ए.वन , नवीन चन्द्रा.अफरोज ,शहजाद खान श्याम बाबू शर्मा,नत्थू सिंह नम्बरदार ,पप्पू मलिक ,नफीसा, बाबू भाई, नवीन शर्मा,जर्रार,अरमान,राजेंद्र जोशी, बाबा फरीद, साहिल,निजाम,डॉ जहांगीर,शकील अहमद,कमल गाजी,राजीव शर्मा,अनिल शर्मा सविता शर्मा आदि मौजूद रहे | देवेन्द्र यादव नें बाबरपुर जिला कांग्रेस द्वारा नये साल के मौके पर निकाले गए विशेष कलेंडर का विमोचन करते हुए कहा यह एक अच्छी पहल है इस कलेंडर के माध्यम से जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन नें कार्यकर्ताओं को जोड़ने का एक अच्छा प्रयास किया है |

इस कलेंडर में जिला कांग्रेस की साल भर की गतिविधियों का ब्योरा बेहद शानदार तरीके से प्रस्तुत किया है | न्याय यात्रा से लेकर देवेन्द्र यादव द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा के साथ-साथ जिला कांग्रेस की तमाम गतिविधियां इस कलेंडर में दर्शायी गई है | इस मौके पर देवेन्द्र यादव नें नर निगम उप चुनाव में बाबरपुर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए गए काम की सराहना करते हुए उस पूरी टीम को सम्मानित भी किया | इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन नें कहा बाबरपुर जिला अब हर माह अपनी गतिविधियों पर एक पत्रिका भी प्रकाशित किया करेगा जिसमे पूरे माह की गतिविधियों का ब्यौरा दिया जाया करेगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *