Home मैं भी रिपोर्टर होली पर मुफ्त सिलेंडर ,एक और वायदा निभाया भाजपा सरकार नें :...

होली पर मुफ्त सिलेंडर ,एक और वायदा निभाया भाजपा सरकार नें : मुकेश गोयल

0
82
मुकेश गोयल
होली पर मुफ्त सिलेंडर ,एक और वायदा निभाया भाजपा सरकार नें : मुकेश गोयल

होली पर मुफ्त सिलेंडर ,एक और वायदा निभाया भाजपा सरकार नें : मुकेश गोयल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी जनता से जो भी वायदे करती है उन्हें पूरी तरह से निभाती है और पूरा करती है | यह कहना है उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल का | मुकेश गोयल कहते हैं भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं नें दिल्ली की जनता से दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान जो वायदे किये थे उन्हें बार-बारी से पूरा किया जा रहा है | मुकेश गोयल कहते हैं अपने एक साल से भी कम समय में ट्रिपल इंजन की सरकार नें अपने अनेक जनता से किये वायदे पूरे कर दिए है जबकि कुछ पर तेजी से काम चल रहा है |

मुकेश गोयल कहते हैं दिल्लीवासियों के लिए महंगाई के इस दौर में एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे आम परिवारों के बीच दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने फैसला लिया है कि राजधानी की महिलाओं को इन दोनों प्रमुख त्योहारों पर फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा। खास बात यह है कि गैस सिलेंडर सीधे नहीं दिया जाएगा, बल्कि उसकी पूरी कीमत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

इससे न केवल पारदर्शिता बनी रहेगी, बल्कि किसी भी तरह की असुविधा से भी बचा जा सकेगा। मुकेश गोयल कहते हैं द‍िल्‍ली सरकार ने होली और द‍िवाली की खुश‍ियों को दोगुना करने की तैयारी कर ली है। दिल्ली सरकार ने कैबिनेट बैठक में मुफ्त गैस सिलेंडर योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत द‍िल्‍लीवास‍ियों को होली और द‍िवाली के मौके पर रसोई गैस स‍िलेंडर फ्री देने की योजना है | मुकेश गोयल कहते हैं बीजेपी ने विधानसभा चुनावों से पहले अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर होली और दिवाली पर दिल्ली वालों को मुफ्त में गैस सिलेंडर मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है। माना जा रहा है कि इस योजना का लाभ देश की राजधानी के 17 लाख से ज्यादा नागरिक उठा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here