Home आमने सामने सबोली वार्ड के तहत विकास कार्य चल रहे हैं तेजी से :...

सबोली वार्ड के तहत विकास कार्य चल रहे हैं तेजी से : जसवंत सिंह

0
92
जसवंत सिंह
सबोली वार्ड के तहत विकास कार्य चल रहे हैं तेजी से : जसवंत सिंह

सबोली वार्ड के तहत विकास कार्य चल रहे हैं तेजी से : जसवंत सिंह

विधायक फंड से कराए जा रहे हैं कार्य

नई दिल्ली ( सहंसरपाल ) : गोकलपुर विधानसभा के वार्ड सबोली में विकास कार्य तेजी से चल रहा है गलियां, नालियां, सड़कों का पुनः निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें लगभग 90 फीसदी काम हो चुका है 10 फीसदी बकाया बताया जा रहा है उसको भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा | क्षेत्र से स्थानीय विधायक चौधरी सुरेंद्र कुमार के फंड द्वारा यह कार्य किये जा रहे हैं। सबोली वार्ड से निगम पार्षद चौधरी जसवंत सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में विधायक फंड के द्वारा विकास कार्य किया जा रहा है सबसे पहले निगम पार्षद बनने के बाद सबोली गांव की आठ गलियां बनाई गई, प्राचीन मंदिर वाली गली का पुनः निर्माण कार्य किया गया।

और फनेखा मोड़ से लेकर सेवा धाम रोड तक रोड बनवाया, फनेखा मोड़ से सबोली फाटक तक रोड बनाने का काम चल रहा है उन्होंने कहा कि सबोली वार्ड की एक एक गली बनाई जाएगी, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तीन स्कूल हैं जिसमें एक अमर कॉलोनी में है दूसरा स्कूल भी अमर कॉलोनी में है जो वार्ड गोकलपुरी के अंतर्गत आता है गोकलपुरी वाले स्कूल की हालात इतने खराब हैं कि वह कभी भी गिर सकता है इस बात को ध्यान में रखते हुए गोकलपुर निगम पार्षद पति एवं आप नेता चौधरी बलराज की मांग करने पर उस स्कूल के बच्चों को सबोली वार्ड अमर कॉलोनी वाले स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है गोकलपुरी वार्ड स्कूल के जो अमर कॉलोनी में है

उनके लगभग 700 बच्चे हैं और लगभग 320 बच्चे इस स्कूल के हैं जो कि इतने बच्चों के लिए स्कूल में जगह पर्याप्त नहीं है बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है जबकि यह परेशानी आजकल में खत्म होती हुई नजर नहीं आ रही है क्योंकि 6 महीने बीतने पर भी जर्जर बिल्डिंग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि उसे पर निर्माण कार्य तो दूर की बात है अभी तक उसको तोड़ा भी नहीं गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की स्वतंत्रता सेनानियों को खास बधाई दी और कहा की हमें उनके बलिदान को याद रखना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर साफ सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here