Home खेल रैपिड एक्शन फोर्स की खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित अध्यक्षता पुलिस...

रैपिड एक्शन फोर्स की खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक सीमा डुडिया ने की

0
68
रैपिड एक्शन फोर्स
रैपिड एक्शन फोर्स की खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक सीमा डुडिया ने की

रैपिड एक्शन फोर्स की खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक सीमा डुडिया ने की

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद रोड स्थित रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 103वीं वाहिनी में जवानों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इंटर-सेक्टर इंड्योरेंस/इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–2026 का समापन समारोह को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सीमा डुडिया, द्रुत कार्य बल सेक्टर, नई दिल्ली ने की।

इस प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी 103 बटालियन, द्रुत कार्य बल को सौंपी गई थी, जिसे बटालियन ने पूरी निष्ठा, अनुशासन और मेहनत के साथ सफलतापूर्वक निभाया। प्रतियोगिता में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 15 सेक्टरों से आए कुल 75 जवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य जवानों की शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, सहनशक्ति, अनुशासन और टीम भावना को और अधिक मजबूत करना था। सभी प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी सहनशक्ति, धैर्य, अनुशासन एवं खेल भावना का सराहनीय प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत तीन मुख्य स्पर्धाएँ आयोजित की गईं 20 किलोमीटर रन एवं वॉक बाधा पार करना (ऑब्स्टेकल क्रॉसिंग) तथा 25 किलोमीटर साइक्लिंग, तीनों स्पर्धाओं को एक ही दिन में पूर्ण करना जवानों की उत्कृष्ट फिटनेस, निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण रहा। इस अवसर पर आईजी सीमा डुडिया ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया, जिससे जवानों का मनोबल और अधिक बढ़ा। समारोह में 103 बटालियन के कमांडेंट बॉबी चंदम सिंह, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

अंत में मुख्य अतिथि द्वारा इंटर-सेक्टर इंड्योरेंस/इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–2026 के विधिवत समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर आरएएफ 103 बटालियन के कमांडेंट चंदन बॉबी सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार, संजीव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार, उप कमांडेंट रंजीत सिंह, नवीन कुमार एवं सुनीता शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही सहायक कमांडेंट प्रहलाद सहाय, मितांशु चौधरी, सचिन कुमार, के.के. राय, अमित कुमार, राजपाल, मनफूल मेहरिया एवं अजय सहित बड़ी संख्या में जवान और स्टाफ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here