यमुनापार एम डब्लू ए आर डब्लू ए फाउंडेशन ने डी एम व एस डी एम से की शिष्टाचार मुलाकात
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यमुनापार शॉपकीपर एमडब्लूए रेजिडेंट आरडब्लूए फाउंडेशन ने उत्तर पूर्व जिला के नव नियुक्त जिलाधिकारी अजय कुमार व शाहदरा डिवीजन उत्तर पूर्व जिला की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट रीता कौशिक से उनके कार्यालय में जाकर शिष्टाचार मुलाकात कर पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी |
इस मौके पर यमुनापार शॉपकीपर एमडब्लूए रेजिडेंट आरडब्लूए फाउंडेशन के संस्थापक चैयरमेन दीपक शर्मा, अध्यक्ष एवं पूर्व निगम पार्षद एडवोकेट अनिल गौतम, उपाध्यक्ष सुभाष सभरवाल, महासचिव देवेंद्र पाल शर्मा, संयोजक डॉ. प्रवीण गर्ग उपस्थित रहे | दीपक शर्मा ने बताया जिलाधिकारी अजय कुमार व सब डिविजनल मजिस्ट्रेट रीता कौशिक ने आरडब्ल्यूए व एमडब्लूए के साथ जैसे पहले शाहदरा जिला के समय समय पर जो बैठक होती थी वह आगे भी जारी रहेगी इसके अलावा शिकायत व समस्या का निवारण किया जायेगा।



