Home आमने सामने बॉक्स पार्किंग से मिलेगी दिल्ली की जनता को बड़ी राहत : रोमेश...

बॉक्स पार्किंग से मिलेगी दिल्ली की जनता को बड़ी राहत : रोमेश चंद गुप्ता

0
55
रोमेश चंद गुप्ता
बॉक्स पार्किंग से मिलेगी दिल्ली की जनता को बड़ी राहत : रोमेश चंद गुप्ता

बॉक्स पार्किंग से मिलेगी दिल्ली की जनता को बड़ी राहत : रोमेश चंद गुप्ता

यातायात सिस्टम में आएगा बड़ा सुधार नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरका राजधानी दिल्ली की जनता के हित में निरंतर बड़े फैंसले ले रही है और उन फैंसलों से दिल्ली के लाखों लोग लाभान्वित होते हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चंद गुप्ता का |

रोमेश चंद गुप्ता कहते है मात्र 11 माह के शासन के दौरान दिल्ली की लोकप्रिय सरकार नें अनेक बड़े निर्णय जनहित में लिए है | रोमेश गुप्ता कहते हैं दिल्ली में ट्रेफिक जाम एक बड़ी समस्या है लेकिन सरकार के बाक्सपार्किंग निर्णय से इस समस्या के समाधान में काफी मदद मिलेगी | दिल्ली की सड़कों पर रोज लगने वाला ट्रैफिक जाम अब ईंधन और सेहत का बड़ा नुकसान बन चुका है जिससे लोगो को घंटो जाम से जूझना पड़ता है |

बाजार और रिहायशी इलाकों में गाड़ियां कहीं भी खड़ी कर देने की आदत ने हालात और बिगाड़ दिए हैं, इसी अव्यवस्था को सुधारने के लिए दिल्ली पुलिस ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के निर्देश पर एक नई और सख्त व्यवस्था लागू की है. यह व्यवस्था है बॉक्स पार्किंग की. बॉक्स पार्किंग का मकसद सिर्फ गाड़ियों को खड़ा करना नहीं, बल्कि सड़क पर आम लोगों को डिसिप्लिन में लाना है. 56 व्यस्त इलाकों में लागू इस सिस्टम से करीब 3000 वाहनों के लिए तयशुदा जगह बनी है. उम्मीद है कि इससे दिल्ली की सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग कम होगी और ट्रैफिक को सांस लेने की जगह मिलेगी

| बॉक्स पार्किंग एक संगठित ऑन-रोड पार्किंग सिस्टम है. इसमें सड़क के किनारे सफेद या पीले रंग से आयताकार बॉक्स बनाए जाते हैं. हर बॉक्स एक गाड़ी के लिए तय होता है. नियम साफ है गाड़ी बॉक्स के अंदर ही खड़ी होगी, बाहर नहीं. इससे सड़क का बीच का हिस्सा खाली रहता है और ट्रैफिक बिना रुकावट आगे बढ़ता है | रोमेश गुप्ता कहते हैं लोग बाजारों में सड़क के बीच या मोड़ों पर गाड़ी खड़ी कर देते हैं. इससे जाम लग जाता है. उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को स्थायी समाधान लाने के निर्देश दिए , इसके बाद बॉक्स पार्किंग लागू की गई. दिल्ली पुलिस ने फिलहाल 56 लोकेशन चिन्हित की हैं, जिनमेंकई एजेंसियों की सड़कें शामिल हैं. पूर्वी दिल्ली में 14, उत्तरी में 11, दक्षिणी में 10, मध्य में 9 और पश्चिमी-नई दिल्ली में 6-6 स्थानों पर बॉक्स पार्किंग लागू की गई है |

यह सिस्टम खासतौर पर उन इलाकों में लागू किया गया है, जहां दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहता है- चांदनी चौक, कमला नगर मार्केट, विकास मार्ग, नेताजी सुभाष प्लेस, गांधी नगर, रोहिणी, मालवीय नगर, द्वारका और यूसुफ सराय जैसे इलाके इसमें शामिल हैं इन जगहों पर रोमेश चंद गुप्ता कहते हैं इस व्यवस्था के कई सीधे और लंबे असर दिखने वाले फायदे हैं. सड़क का बीच का हिस्सा खाली रहेगा, जिससे ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा. जाम में 20 से 30 फीसदी तक कमी आने की उम्मीद है. एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहन आसानी से निकल पाएंगे. कम जाम का मतलब कम प्रदूषण और कम ईंधन खर्च. तय जगह पर पार्किंग से टक्कर और चोरी की घटनाएं भी घटेंगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here