लेबर चौक पर मजदूरों को गर्म वस्त्र वितरित किये श्याम सुन्दर अग्रवाल
ने नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने आज शिवपुरी लेबर चौक खुरेजी के पास मजदूर, मिस्त्री एवं बढ़ई का कार्य करने वाले 195 मजदूर भाइयों को गर्म वस्त्रों जिसमें गर्म टोपी, जुराबों का वितरण किया। गर्म वस्त्रों के वितरण में भाजपा शाहदरा जिला मंत्री कंचन शर्मा,संजय वर्मा,भाजपा अनारकली मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवेश सिंघल,दिनकर शर्मा एवं निर्मल कुमार ने सहयोग किया।
श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया आज जब हम गर्म वस्त्रों का वितरण कर रहे थे तो देखने में आया ये हमारे मजदूर भाई कड़कती ठंड में बिना गर्म वस्त्रों के ही मजदूरी के लिए निकले हुए है हम आज सिर्फ 195 मजदूरों की मदद कर पाए ये वो मजदूर भाई है जिनके परिश्रम से बने मकानों,कोठियों में हम शान के साथ रहते है लेकिन इनके पास अपने ठंड से बचने के लिए कोई साधन नहीं है ये अपने परिवार को चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं फिर भी परिवार को चलाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं
ये अपने लिए गर्म वस्त्र भी नहीं खरीद पाते इनकी इसी परेशानी को देखते हुए हम पिछले आठ वर्षों से इन्हें गर्म वस्त्रों का वितरण कर रहे हैं। मेरा समाज के संपन्न लोगों से निवेदन है कि इनकी ठंड से बचाव के लिए लगातार सहायता करते रहनी चाहिए ताकि इनका जीवन भी आसान हो सकें।



