Home मैं भी रिपोर्टर मंडोली गांव में जो गलियां 18 साल से नहीं बनी थी विधायक...

मंडोली गांव में जो गलियां 18 साल से नहीं बनी थी विधायक सुरेन्द्र कुमार से फंड लेकर बनाई गई : प्रदीप निर्मल

0
81
प्रदीप निर्मल
मंडोली गांव में जो गलियां 18 साल से नहीं बनी थी विधायक सुरेन्द्र कुमार से फंड लेकर बनाई गई : प्रदीप निर्मल

मंडोली गांव में जो गलियां 18 साल से नहीं बनी थी विधायक सुरेन्द्र कुमार से फंड लेकर बनाई गई : प्रदीप निर्मल

नई दिल्ली ( सहन्स्रपाल ) : हर्ष विहार वार्ड से आम आदमी पार्टी के नेता प्रदीप निर्मल ने बताया कि जब से पूनम निर्मल पार्षद बनी हैं तब से लगातार क्षेत्र में साफ सफाई के सिस्टम को बेहतरीन बनाने का काम किया गया है | प्रदीप निर्मल कहते हैं भाजपा नें जब से निगम की सत्ता सम्भाली है तब से संसाधनों की कमी है ,प्रदीप कहते हैं हमारे क्षेत्र में कूड़ा उठाने की 12 गाड़ी चला करती थी उनमें से सात टिप्पर कम कर दिए गए जिससे बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा उन्होंने कहा पूनम निर्मल ने अपने निजी ट्रैक्टर से कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है |

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लेंटर माफिया को खत्म करने का काम किया गया | हमारे क्षेत्र में 20, 30, 50 गज का मकान बनाने पर कोई पैसा लेने नहीं जाता है अगर कोई पैसा मांगने आता है तो पार्षद को कॉल करें | प्रदीप निर्मल ने बताया मंडोली गांव के अंदर जो गलियां नालियां 18 साल से नहीं बनी थी विधायक सुरेंद्र कुमार से रिक्वेस्ट करके दो करोड़ का विकास फण्ड लेकर मंडोली गांव की गलियां नालियां रोड बनवाने का काम किया गया है |

प्रदीप निर्मल ने कहा की दिल्ली में एमसीडी में बीजेपी की सरकार है केंद्र में बीजेपी के सरकार है जब से एमसीडी में बीजेपी के सरकार आई है उन्हें कोई फंड नहीं मिला । उन्होंने कहा कि अगर फंड मिले तो वह भी विकास कार्य को आगे बढ़ाएं । उन्होंने बताया वार्ड हर्ष विहार में एमसीडी के केवल तीन स्कूल है जो मात्र एक स्कूल हर्ष विहार में आता है और दो स्कूल मंडोली सेवा धाम रोड पर आते हैं | जबकि क्षेत्र में कम से कम 5 से 6 स्कूलों की जरूरत है उन्होंने बताया पांच स्कूल पास भी हो गए हैं लेकिन( जगह) की समस्या है प्रदीप कहते हैं कि हमारे क्षेत्र में कोई पार्क नहीं है वजीराबाद रोड के साथ-साथ डीडीए के पार्क हैं उनके क्षेत्र में एक डिस्पेंसरी है जो बैंक कॉलोनी स्टैंड के पास है | उन्होंने बताया कि पूनम निर्मल अपने क्षेत्र में वह स्कूल और जच्चा केंद्र देने की कोशिश कर रही हैं ।

प्रदीप निर्मल ने बताया कि उनके क्षेत्र में मंडोली एक्सटेंशन का एरिया आता है जो नंद नगरी आईआईटी के ठीक सामने पड़ता है वहां लगभग 15, 20 साल से कूड़ा डाला जा रहा था और लोगों के घरों के आगे कूड़े का ढेर लग जाता था जिससे लोग काफी परेशान थे, जिसको वहां से बंद करने का काम किया गया, जिससे क्षेत्र की जनता वहां बहुत खुश है और वहां के लोगों ने पार्षद पूनम निर्मल का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here