मार्शल आर्ट्स के एक दर्जन कोच को मिला महागुरु खेल रत्न पुरस्कार अश्वनी भारद्वाज नें किया सम्मानित
-हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली , देशभर के नामचीन मार्शल आर्ट्स के करीब एक दर्जन कोचों को जो जूडो कराटे का प्रशिक्षण सालों से दे रहे हैं मार्शल आर्ट्स कोचिज एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की ओर से एक भव्य कार्यक्रम में महागुरु खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया | उक्त सम्मान राजधानी दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दिया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी भारद्वाज रहे |
अश्वनी भारद्वाज करीब डेढ़ दशक से इस एसोसिएशन के संगरक्षक है | एसोसिएशन के संस्थापक ग्रैंडमास्टर शिहान हरीश कुमार नें बताया पिछले कई दशक से यह एसोसिएशन देश भर में प्रतियोगिता करती रही है और अन्तर्रष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी अपनी अलग पहचान है नई प्रतिभाओं से लेकर पुराने धुरंधरों को मौका देना हमारी प्राथमिकता रहती है | शिहान हरीश कुमार एक लाख से अधिक युवाओं को ट्रेंड कर चुके है |

एसोसिएशन के महामंत्री शिःन राजन वर्मा नें बताया आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के कोच प्रवीन भारद्वाज ,सी.आई.एस.एफ.के डी.एस.पी.रहे अजय वत्स, मेरठ के कोच सिराज अहमद ,पानीपत के कोच कंवर सिंह धीमान ,देशभर में नाम कमाने वाले सुशील मेहता ,मनोज कुमार सोनक,सफदरजंग अस्पताल से चीफ नर्सिंग बबीता देवी ,एडवोकेट रमेश शर्मा,मुन्ना पहलवान,दुष्यंत कुमार,युवा कोच प्रदीप तोमर,आदि को सम्मानित किया गया | इस मौके पर अशोक कुमार जैन,विजय कुमार श्रीवास्तव शिवा शर्मा भूपेन्द्र तोमर सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे |

अश्वनी भारद्वाज नें कहा गुरु का सम्मान इसी तरह होना चाहिए यह बहुत जरूरी है क्योंकि एक गुरु अपने जीवनकाल में हजारों युवाओं को प्रशिक्षित करते हैं जो बड़े बड़े पदों पर पहुंचते है गुरु ही असली सम्मान के हकदार होते हैं | उन्होंने शिहान हरीश कमर का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई भविष्य में भी वे तरह के आयोजन करते रहेगें | सम्मान समारोह में सभी को एसोसियेशन का प्रमाणपत्र ,ट्राफी तथा पगड़ी एवं पटका भेंट किया गया | कार्यक्रम के अंत में सभी नें मिलकर अश्वनी भारद्वाज का भी सम्मान किया |



