गोकुलपुर विधानसभा में कांग्रेस की बैठक आयोजित चारों ब्लॉक अध्यक्ष हुए शामिल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश के तहत गोकुलपुर विधानसभा में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में विधानसभा प्रभारी दिल्ली प्रदेश डेलिगेट अश्विनी भारद्वाज भी पहुंचे | बैठक का आयोजन पूर्व विधान सभा प्रत्याशी तथा बी.एल.ए.वन डॉ.एस.पी.सिंह नें किया था |
बैठक में जोहरी पुर के ब्लाक डॉ.मो.अकरम ,गोकुलपुर के अध्यक्ष रामविलास शर्मा ,हर्ष विहार के अध्यक्ष बी.डी.शर्मा ,सबोली के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी मौजूद रहे | अन्य प्रमुख लोगो में पूर्व अध्यक्ष अली हसन , सतवीर सिंह, निगम प्रत्याशी रहे मनीष कुमार ,नरेश पाल, मंडलम अध्यक्ष रमेश चन्द्रा ,राकेश प्रधान,रमेश गोस्वामी,संजीव कुमार,मुख्त्यार ,सतीश सूर्यवंशी सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे | बैठक में डॉ.एस.पी.सिंह ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से बी.एल.ए.टू नियुक्ति में प्रोग्रेस के बारे में जानकारी ली गई और जल्द से जल्द यह कार्य पूरा करने को कहा गया |
बैठक में प्रभारी अश्वनी भारद्वाज नें प्रदेश कांग्रेस द्वारा भेजे गए एजेंडे पर भी चर्चा की और जल्द से जल्द 25 आर.डब्लू.ए.मार्किट एसोसिएशन तथा जे.जे.क्लस्टर के माध्यम से पौधरोपण करने ,रैन बसेरों में कम्बल वितरित करने तथा लेबर चौक से जरूरतमंद लोगो की सूची बनाने के लिए भी आग्रह किया गया | इस मौके पर सभी से एकजुट हो संगठन की मजबूती के लिए आग्रह किया गया |



