Home मैं भी रिपोर्टर बांसुरी स्वराज के जन्मदिन पर हवन और भंडारे का आयोजन

बांसुरी स्वराज के जन्मदिन पर हवन और भंडारे का आयोजन

0
33
बांसुरी स्वराज
बांसुरी स्वराज के जन्मदिन पर हवन और भंडारे का आयोजन

बांसुरी स्वराज के जन्मदिन पर हवन और भंडारे का आयोजन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित श्री हनुमान मंदिर में आज सुप्रसिद्ध जैन संत और सुखी सुखी परिवार फाउंडेशन के संस्थापक डॉ गणि राजेंद्र विजय के सान्निध्य में नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद बांसुरी स्वराज के जन्मदिन के अवसर पर भव्य हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जैन मुनि राजेंद्र विजय के साथ अखिल भारतीय संत समाज दिल्ली के प्रांतीय अध्यक्ष महंत अमनदीप सिंह ,विहिप संस्कृत आयाम के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य प्रकाश सेमवाल और संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता नेपाल सिंह सहित उपस्थित आचार्यों ने अर्चन पूजन और हवन कर नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज के स्वस्थ,सुखद,सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की।

इस हवन कार्यक्रम में भाजपा नई दिल्ली मंडल के अध्यक्ष संजय तड़ियाल,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विशाल बसोया,मंडल महामंत्री राकेश मेहता व मंजू बिष्ट ,नितिन कुमार,रवि जौहरी,दिग्विजय,पावन कुंड और मयूर राणा आदि कार्यकर्ताओं ने बांसुरी स्वराज के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और भंडारे का वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here