260 जरूरतमंदों को दिए गर्म वस्त्र , श्याम सुन्दर अग्रवाल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने आज गांधी नगर भगवान दास कोठी के पास लेबर चौक पर मजदूर, मिस्त्री एवं बढ़ई का कार्य करने वाले 260 मजदूर भाइयों को गर्म वस्त्रों जिसमें गर्म टोपी,जुराबों का वितरण किया। गर्म वस्त्रों के वितरण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख सतीश शर्मा,जिला कार्यवाह लोकेश कुमार,संजय वर्मा एवं भाजपा शाहदरा जिला मंत्री कंचन शर्मा ने सहयोग किया।
सतीश शर्मा ने कहा ठंड दिन प्रतिदिन बढ़ रही है हमे ऐसे कार्यक्रम करते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए गर्म वस्त्रों के साथ इन्हें हीटर,कंबल एवं दवाइयों का भी वितरण करना चाहिए। पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया हमारे मजदूर भाई जिनके परिश्रम से बने मकानों,कोठियों में हम शान के साथ रहते है लेकिन इनके पास अपने ठंड से बचने के लिए कोई साधन नहीं है
ये अपने परिवार को चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं फिर भी परिवार को चलाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं ये अपने लिए गर्म वस्त्र भी नहीं खरीद पाते इनकी इसी परेशानी को देखते हुए हम पिछले आठ वर्षों से इन्हें गर्म वस्त्रों का वितरण कर रहे हैं। समाज के लोगों को इनकी सहायता करने का संकल्प लेना चाहिए ताकि इनका जीवन भी आसान हो सकें। कार्यक्रम में प्रशांत तिवारी,दिनकर शर्मा,निर्मल कुमार भी शामिल हुए।



