विनोबा भावे सम्मान से सम्मानित हुए राजिंदर पाल सिंह
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर लोधी रोड में शेड्स ऑफ़ इंडिया मैगजीन एवं राज फाउंडेशन के द्वारा लॉ जॉइंट के फाउंडर राजिंदर पाल सिंह को विनोबा भावे सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण सेठी सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस पदक से सम्मानित एवं इंस्पेक्टर इंद्र कोहली इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ दिल्ली पुलिस पुलिस मुख्यालय , व कार्यक्रम आयोजक सविता अरोड़ा एवं राखी तंवर के कर कमलों से सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम में पूरे भारत के नामचीन लोगो को सम्मानित किया गया उनके मध्य लॉ जॉइंट के फाउंडर राजिंदर पाल सिंह का सम्मान हुआ , यह आप सबके प्यार और आशीर्वाद का ही परिणाम है । यह सम्मान उनको उनके लॉ जॉइंट और उनकी टीम के उत्कर्ष कार्य के लिए दिया गया अंत में कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों ने लॉ जॉइंट के फाउंडर राजिंदर पाल सिंह को बधाई दी |



