Home मैं भी रिपोर्टर महा रैली को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित : एम.एल.भास्कर

महा रैली को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित : एम.एल.भास्कर

0
174
एम.एल.भास्कर
महा रैली को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित : एम.एल.भास्कर

महा रैली को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित : एम.एल.भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संघर्षशील अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अगुवाई में आगामी दिनों में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़ महा रैली” को सफल बनाने हेतु तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं।

सी क्रम में जहांगीर पुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एम. एल. भास्कर की अध्यक्षता में जहांगीर पुरी जे ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली की रणनीति, जनसंपर्क अभियान तथा अधिकतम संख्या में लोगों को रैली में शामिल कराने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में वार्ड नंबर 18 के प्रमुख कार्यकर्ता बॉबी भाई, राजा भाई, संजय, अरुण कुमार, मनीष कुमार, पूजा, सुधा सिंह, आज़म भाई, आशिम भाई, छोटू भाई, महेश पांडे — सहित आई एवं जे ब्लॉक के सभी समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे घर–घर संपर्क कर रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएँगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here