सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Uttarakhand Accident: चंपावत में दर्दनाक हादसा, 200 मीटर खाई में गिरी बारातियों की गाड़ी, 5 की मौत, 5 गंभीर

3 मिनट पढ़ें

Uttarakhand Accident: चंपावत में दर्दनाक हादसा, 200 मीटर खाई में गिरी बारातियों की गाड़ी, 5 की मौत, 5 गंभीर

उत्तराखंड के चंपावत जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. बारात से लौट रही एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

सूचना के मुताबिक बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे और सभी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. जैसे ही वाहन चंपावत क्षेत्र के बागधार मोड़ के पास पहुंचा, सड़क की संकरी ढलान और अंधेरा होने के कारण ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा. वाहन सीधे खाई में गिर गया और रात का समय होने से रेस्क्यू बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया.

स्थानीय लोगों ने हादसा देखकर तुरंत पुलिस और SDRF को सूचना दी. पोस्ट चंपावत से CT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम रोप सिस्टम और स्ट्रेचर की मदद से खाई में उतरी. ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया और बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को ऊपर लाया गया. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय प्रकाश चंद्र उनियाल, 35 वर्षीय केवल चंद्र उनियाल, 32 वर्षीय सुरेश नौटियाल, 6 वर्षीय प्रियांशु चौबे और 28 वर्षीय भावना चौबे के रूप में की गई है. वहीं घायलों में 38 वर्षीय देवीदत्त पांडे, 12 वर्षीय धीरज उनियाल, 14 वर्षीय राजेश जोशी, 5 वर्षीय चेतन चौबे और भास्कर पांडा शामिल हैं. हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में रो-रोकर बुरा हाल है. बारात की रात खुशियों और संगीत से भरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में पूरा माहौल मातम में बदल गया.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, और पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

स्थानीय लोगो ने सरकार से पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने व स्ट्रीट लाइट तथा सुरक्षा बैरियर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *