Home मैं भी रिपोर्टर दरियागंज वार्ड में सौंदर्यीकरण कार्य निरंतर जारी : मनोज जैन

दरियागंज वार्ड में सौंदर्यीकरण कार्य निरंतर जारी : मनोज जैन

0
108
मनोज जैन
दरियागंज वार्ड में सौंदर्यीकरण कार्य निरंतर जारी : मनोज जैन

दरियागंज वार्ड में सौंदर्यीकरण कार्य निरंतर जारी : मनोज जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दरियागंज वार्ड में नागरिक सुविधाओं के उन्नयन एवं सड़कों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से, क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य तेज गति से जारी है। इसी क्रम में, निगम पार्षद मनोनीत मनोज कुमार जैन के फंड से स्ट्रीट लाइट पिलरों पर त्रिरंगा एलईडी स्ट्रिप लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है।

इन स्ट्रिप्स के माध्यम से सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे रात्रि के समय रास्ते अधिक सुरक्षित और दृश्य रूप से आकर्षक बन सकेंगे। साथ ही, भारतीय त्रिरंगे की रंग-व्यवस्था स्थानीय नागरिकों में देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करेगी। मनोज कुमार जैन ने बताया कि “हमारा संकल्प है कि दरियागंज को बेहतर, सुरक्षित और सुंदर बनाया जाए। क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व नागरिक सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे इन प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here