Home देश दुनिया पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए अश्वनी भारद्वाज को किया गया सम्मानित

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए अश्वनी भारद्वाज को किया गया सम्मानित

0
96
अश्वनी भारद्वाज
पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए अश्वनी भारद्वाज को किया गया सम्मानित

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए अश्वनी भारद्वाज को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : हिंदी पत्रकारिता जगत के एक बड़े नाम अश्वनी भारद्वाज को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में देश भर से अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे | उक्त सम्मान एक्रेटेड जर्डनलिस्ट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी नें देते हुए अश्वनी भारद्वाज के पत्रकारिता क्षेत्र में अमूल्य एवं अतुलनीय योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें निष्पक्ष एवं जमीनी पत्रकार बताया |

अश्वनी भारद्वाज नें अपने छात्र जीवन से ही पत्रकारिता शुरू कर दी थी उन्होंने कई राष्ट्रीय दैनिक अख़बारों के साथ -साथ इलेक्ट्रोनिक मीडिया तथा वेब पत्रकारिता में भी नये आयाम स्थापित किये हैं | राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सम्मान प्राप्त करने के बाद अश्वनी भारद्वाज नें एक्रेटेड जर्डनलिस्ट एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा उनके लिए यह गर्व की बात है इस शुभ अवसर पर उन्हें यह सम्मान मिला |

उन्होंने कहा एक्रेटेड जर्डनलिस्ट एसोसिएशन हर वर्ष इस दिन सम्मान समारोह का आयोजन करती है इस कार्य के लिए इससे अच्छा दिन हो नहीं सकता | राष्ट्रीय प्रेस दिवस, जो 16 नवंबर को मनाया जाता है, भारतीय प्रेस परिषद की शुरुआत का प्रतीक है |यह दिवस प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को स्वतंत्र और दायित्वपूर्ण प्रेस की भूमिका को मान्यता प्रदान करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में भी मनाया जाता है। परिषद ने 1966 में इसी दिन अपना कामकाज शुरू किया था। स्थापना के बाद से, परिषद एक स्वतंत्र नैतिक प्रहरी के रूप में कार्य करती रही है। यह पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने और प्रेस को बाहरी प्रभावों तथा खतरों से बचाने के लिए कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here