सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली से वृन्दावन मार्ग भगवामय हुआ : मनोज जैन

2 मिनट पढ़ें
मनोज जैन

दिल्ली से वृन्दावन मार्ग भगवामय हुआ : मनोज जैन

Advertisement

दिल्ली से वृन्दावन मार्ग भगवामय हुआ : मनोज जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बाबा बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पावन सान्निध्य में चल रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आज जन-जन के हृदय में एकता, श्रद्धा और जागृति का संकल्प जगा रही है। यह कहना है मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन का | मनोज जैन का कहना है दिल्ली से वृंदावन तक का यह दिव्य मार्ग अब भगवामय हो चुका है |हर ओर जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष गूंज रहे हैं।

मनोज जैन कहते हैं देशभर से असंख्य श्रद्धालु और अनेक प्रभावशाली हस्तियाँ इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की अखंड ज्योति को प्रज्वलित कर रहे हैं। श्री जैन कहते हैं यह यात्रा केवल पांवों की नहीं, बल्कि आस्था और एकता के अभूतपूर्व जागरण की यात्रा है | बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदी एकता पदयात्रा पहले दिन 8 नवंबर को हरियाणा के फरीदाबाद में करीब 10 किमी चली, जिसके बाद यात्रा क्षेत्र के दशहरा ग्राउंड में रुकी. वहीं, अब यह पदयात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए बल्लभगढ़ मंडी से सीकरी के डॉ. एच.एन. अग्रवाल धर्मशाला और ध्रुव गार्डन के लिए रवाना हुई , जिसके लिए सुरक्षा के इंतजाम विशेष रूप से किए गए थे . धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में सड़क किनारे उमड़ती भीड़, भगवा पताकाओं की लहर और जय श्रीराम के नारों से हर ओर एक आध्यात्मिक जोश दिखाई दे रहा है |

Advertisement

मनोज जैन कहते हैं सनातन के प्रहरी पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा की जा रही पदयात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *