आदर्श नगर मैट्रो स्टेशन के पास मास्क वितरित किये
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देशानुसार आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ राव के मार्गदर्शन में आदर्श नगर विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी शिवांक सिंगल आदर्श नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल आजादपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत सिंह राघव धीरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूषण मित्तल के नेतृत्व में आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण के खिलाफ मास्क वितरित किए गए जिसमें मुख्य रूप से आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ राव व आदर्श विधानसभा के प्रभारी आनंद खत्री मौजूद रहे |

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा अजय अग्रवाल वीरसेन उपाध्याय राकेश सागर किशन भाई गुजराती राकेश त्यागी अन्नजय त्यागी हेमंत कुमार संजय महेश्वरी सुरेंद्र सैनी राकेश साहू आदर्श नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष लव गर्ग आदि नेता व भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थी मौजूद थे |



