सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

छठ पूजा शुरू होने के बाद भी नौटंकी करने में जुटे रहे भाजपा नेता : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर

छठ पूजा शुरू होने के बाद भी नौटंकी करने में जुटे रहे भाजपा नेता : अरुण तोमर

Advertisement

छठ पूजा शुरू होने के बाद भी नौटंकी करने में जुटे रहे भाजपा नेता : अरुण तोमर

* जमीनी स्तर पर नहीं की कोई खास तैयारी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार हमेशा की बढ़ चढ़ कर छठ पर्व की तैयारियोँ को लेकर भी  दावे कर रही है लेकिन असलियत यह है जिस तरह से प्रदूष्ण से निपटने के दावे तार-तार हुए और उससे पहले मानसून के दौरान जलभराव नहीं होने के दावों का जो हश्र हुआ था वही छठ  पूजा के दौरान होने वाला है | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व सन्गठन मंत्री अरुण तोमर का |

अरुण तोमर कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार केवल झूठी घोषणा करती है जबकि धरातल पर कोई काम नहीं किया जाता और सांप निकल जाने के बाद केवल लकीर ही पीटना इस सरकार का काम रह गया है | अरुण तोमर कहते है अपनी हर विफलता के बाद पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाना ही काम रह गया है रेखा गुप्ता सरकार का | अरुण तोमर कहते हैं 25 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो चुके  छठ महापर्व को लेकर पूरे देश में उत्साह की लहर है, लेकिन दिल्ली में यमुना नदी के किनारे हालात फिर वही पुराने हैं. बदबूदार पानी, बिखरा कचरा और अपूर्ण इंतजाम देखने को मिल रहे हैं |

Advertisement

मुख्मंत्री रेखा गुप्ता उनकी सरकार के मंत्री तथा सांसद पिछले कई दिनों से दौरे के नौटंकी र रहे हैं लेकिन उनकी जमीनी तैयारी कुछ भी नहीं है जो कल से जनता के सामने आनी शुरू हो जायेगी | आलम यह है की छठ रव शुरू होने के बाद भी आज यमुना तट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और अन्य भाजपा नेता घाट पर सफाई की नौटंकी करते हुए फोटो सेशन में जुटे थे | दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भले ही दावा किया हो कि इस बार डेढ़ हजार से ज्यादा घाटों पर भव्य आयोजन होगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे विपरीत है | अभी तक तैयारिया अधूरी है | श्रधालुओं को तमाम सुविधाएँ मिलेगी इस्क्त तस्वीर जल्द उनके सामने होंगी |

अरुण तोमर कहते हैं लाख दावों के बावजूद अभी भी यमुना का काला पानी और किनारों पर  कचरा जमा है जिसे साफ़ करते हुए फोटो सेशन दिखाए जा रहे हैं | अरुण तोमर कहते हैं सरकार दावा कर रही है घाटों पर तमाम सुविधाएँ मिलेगी और मॉडल घाटों पर फूलों की सजावट, बेहतर लाइटिंग और साफ-सफाई का खास ध्यान दिया जा रहा है | लेकिन यह पुरानी स्क्रिप्ट के अलावा कुछ नहीं है |

अरुण तोमर कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम हर जिले में एक मॉडल घाट बनाएंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली की सभी विधानसभाओं में मॉडल छठ घाट थे। अगर भाजपा भव्य आयोजन कर रही है, तो सभी 70 विधानसभाओं के मॉडल घाटों को घटाकर मात्र 12 क्यों बनाएं जा रहे हैं | अरुण तोमर कहते हैं बिहार चुनाव के चलते भाजपा ज्यादा पाखंड कर रही है ताकि प्रचार मिल सके लेकिन बिहार के लोग अच्छे से जानते हैं भाजपा केवल नौटंकी कर रही है उन्हें पूर्वांचलियों से कोई हमदर्दी नहीं है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *