सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Sabarkantha Violence: साबरकांठा में दिवाली से पहले गरबा से पहले हिंसा, 110 पर FIR

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Sabarkantha Violence: साबरकांठा में दिवाली से पहले गरबा से पहले हिंसा, 110 पर FIR

गुजरात के साबरकांठा जिले के प्रांतिज तहसील के माजरा गांव में दिवाली से ठीक पहले गरबा कार्यक्रम के दौरान हिंसा की गंभीर घटना सामने आई। देर रात दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश और भैरव मंदिर से जुड़े विवाद को लेकर झड़प शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। झड़प के दौरान भीड़ ने एक घर और दो कारों में आग लगा दी, जबकि लगभग 100 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इस हिंसा में गांव के सरपंच समेत आठ लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए हिम्मतनगर और प्रांतिज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान पथराव और जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और तत्काल भारी बल तैनात किया। इसके बाद 25-30 लोगों को हिरासत में लिया गया और करीब 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस हिंसा ने गांव में माहौल तनावपूर्ण कर दिया।

Advertisement

DYSP हिम्मतनगर अतुल पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने गांववासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि दिवाली पर्व और गरबा कार्यक्रम सुरक्षित तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *