Home आमने सामने यमुना की सफाई ट्रिपल इंजन सरकार का मेन एजेंडा : मुकेश बंसल

यमुना की सफाई ट्रिपल इंजन सरकार का मेन एजेंडा : मुकेश बंसल

0
42
मुकेश बंसल
यमुना की सफाई ट्रिपल इंजन सरकार का मेन एजेंडा : मुकेश बंसल

यमुना की सफाई ट्रिपल इंजन सरकार का मेन एजेंडा : मुकेश बंसल

खुद प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीअभियान का नेत्रत्व कर रहे हैं नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में यमुना मैया की सफाई ट्रिपल इंजन सरकार का मेन एजेंडा था और रहेगा | यह कहना है शाहदरा उत्तरी जोन कमेटी के उपाध्यक्ष क्र्द्मपुरी से निगम पार्षद मुकेश बंसल का |

मुकेश बंसल कहते है विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमन्त्री नरेंद र्मोदी नें अपनी चुनावी सभाओं में वादा किया था गंगा मैय की तर्ज पर यमुना की सफाई करना मोदी की गारंटी है और मोदी सरकार नें बड़ी तेजी के साथ उक्त योजना पर काम करना शुरू कर दिया है | मुकेश बंसल कहते हैं प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है | मुकेश बंसल कहते हैं यमुना की स्फ्याई को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार नें झूठ बोलने के अलावा कुछ भी नहीं किया |

अरविन्द केजरीवाल नें एक दो बार नहीं बल्कि कई बार झूठ बोला अगले साल मन दिल्ली की जनता के साथ साफ़ यमुना में डुबकी लगाऊंगा | लेकिन यमुना पहले से भी ज्यादा जहरीली होती गई | मुकेश बंसल कहते हैं ट्रारिपल इंजन सरकार नें राजधानी दिल्ली से होकर बहने वाली यमुना नदी को साफ और निर्मल बनाने की दिशा में शुक्रवार को शहर को बड़ी सौगात दी ।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड की यमुना स्वच्छता, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर प्रणाली से जुड़ी 1816 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर केशोपुर डिपो इलाके में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री ने कहा कि इससे जहां लोगों का जीवन आसान होगा तो वहीं यमुना को स्वच्छ बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘पिछली सरकारें आईं और गईं, 15 साल और 11 साल का कार्यकाल, लेकिन किसी ने यमुना की सफाई के लिए कोई काम नहीं किया; इसका इस्तेमाल केवल चुनावी वादों के लिए किया गया।’ मुकेश बंसल कहते हैं होम मिनिस्टर श्री शाह नें खुद जिक्र किया उन्होंने कहा, ‘मोदी जी ने आपसे वादा किया था कि हम लोकसभा चुनाव से पहले यमुना की सफाई का काम पूरा कर देंगे।

मोदी जी की अध्यक्षता में इसके लिए जब बैठक हुई, तो अधिकारियों ने कहा कि इस काम के लिए बहुत पैसों की जरूरत होगी। तब पीएम ने कहा कि आप पैसे की चिंता मत करो। हम जितना भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और विज्ञापन कम करेंगे, यमुना उतनी ही शुद्ध होगी। आज यमुना के शुद्धिकरण का, स्वच्छ यमुना के सपने को साकार करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मुकेश बंसल कहते हैं खुद प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर यमुना सफाई अभियान का नेत्रत्व कर रहे हैं और रेखा गुप्ता सरकार उनके कुशल नेत्रत्व में यमुना सफाई मिशन को आगे बढ़ा रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here