सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Kanpur Fire: कानपुर में L&T कंपनी के गोदाम में भीषण आग, 10 करोड़ का नुकसान, 8 दमकलों ने 3 घंटे में पाया काबू

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kanpur Fire: कानपुर में L&T कंपनी के गोदाम में भीषण आग, 10 करोड़ का नुकसान, 8 दमकलों ने 3 घंटे में पाया काबू

कानपुर के पनकी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हुआ जब मेट्रो ट्रैक निर्माण में लगी एल एंड टी (L&T) कंपनी के विशाल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। यह आग रात करीब 9:20 बजे लगी और देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में रखे मोबिल ऑयल, केमिकल, कपड़ा, प्लास्टिक और लोहे जैसी ज्वलनशील सामग्रियां आग की चपेट में आ गईं और सबकुछ जलकर राख हो गया। लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जबकि करीब एक किलोमीटर तक धुएं का गुबार छा गया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पनकी, फजलगंज और किदवई नगर फायर स्टेशनों से आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 35 से अधिक फायरकर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ दीपक शर्मा खुद घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी की। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी का छिड़काव और घेराबंदी कर आग को फैलने से रोका।

शुक्र है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। आग जिस वक्त लगी, उस समय गोदाम बंद था और अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। हालांकि, आग तेजी से फैलने लगी तो एहतियातन आसपास के 10 मकान और एक हॉस्टल खाली कराया गया। लोग तीन घंटे तक बाहर खड़े रहे, जब तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पा लिया गया।

Advertisement

एल एंड टी कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, गोदाम में मेट्रो ट्रैक बिछाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री, स्क्रैप और उपकरण रखे गए थे। आग लगने से लगभग 10 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। फिलहाल गोदाम की सफाई और क्षति का आकलन जारी है।

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग के फैलने की मुख्य वजह गोदाम में रखी प्लास्टिक और केमिकल जैसी ज्वलनशील सामग्री थी। उन्होंने कहा कि आग के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *