सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

UP CM Interaction: जनता दर्शन में योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, हर शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित

2 मिनट पढ़ें

UP CM Interaction: जनता दर्शन में योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, हर शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया और करीब 200 लोगों की व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से आत्मीयता से संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का संवेदनशील, समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण किया जाए।

जनता दर्शन का आयोजन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने हुआ। मुख्यमंत्री ने महिलाओं सहित उपस्थित सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि कब्जाने जैसी गंभीर शिकायतों पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं, इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लगाने वाले लोगों के लिए उन्होंने अधिकारियों को विवेकाधीन कोष से आवश्यक राशि उपलब्ध कराने और अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें चॉकलेट देकर आशीर्वाद भी दिया। जनता दर्शन में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराई गई और मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हर पीड़ित की शिकायत का प्रभावी और संतोषजनक समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है, तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *