Home दिल्ली-एनसीआर मूक बधिर स्कूल के बच्चों को भोजन वितरित किया दीपक गाबा नें...

मूक बधिर स्कूल के बच्चों को भोजन वितरित किया दीपक गाबा नें : श्याम सुंदर अग्रवाल

0
56
श्याम सुंदर अग्रवाल
मूक बधिर स्कूल के बच्चों को भोजन वितरित किया दीपक गाबा नें : श्याम सुंदर अग्रवाल

मूक बधिर स्कूल के बच्चों को भोजन वितरित किया दीपक गाबा नें : श्याम सुंदर अग्रवाल

* संजीव अग्रवाल भी रहे मौजूद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे पखवाड़े सप्ताह के अंतर्गत प्रमिला बाई मूक बधिर स्कूल कड़कड़डूमा के 200 बच्चों को भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल एवं समाजसेवी संजीव अग्रवाल ने भोजन वितरण किया। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जब तक विकास नहीं होगा तब तक संपूर्ण समाज का विकास संभव नहीं है मूक बघिर स्कूल के ये सभी बच्चे अंतिम पंक्ति में खड़े परिवार से आते है किसी के पिता चौकीदार है,मजदूर है,सब्जी की रेहड़ी लगते है कई बेरोजगार भी है उनका घर बच्चों को मिलने वाली सहायता से चल रहा है

ऐसे परिवारों को सहायता की नितांत आवश्यकता है समाज के संपन्न वर्ग को इनकी यथासंभव मदद करते रहना चाहिए। दीपक गाबा ने कहा सेवा पखवाड़े के दौरान चलने वाली सेवा निरंतर चलती रहेगी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्ता है जहां समाज के निर्धन वर्ग,झुग्गी बस्तियों में जब जब जरूरत पड़ती है कार्यकर्ता दिन रात उनकी सेवा में जुट जाता है आज मूक बधिर बच्चों को भोजन वितरण कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए कम है भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश सिंघल,कंचन शर्मा एवं अग्रवाल परिवार से वंदना अग्रवाल,अरविंद गुप्ता,तुषार अग्रवाल,सलोनी अग्रवाल,खुशबू अग्रवाल,ईवान अग्रवाल एवं भव्य गुप्ता ने सहयोग कर बच्चो को भोजन वितरण में सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here