सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Hamirpur Encounter: हमीरपुर एनकाउंटर पर सवाल, वायरल वीडियो ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Hamirpur Encounter: हमीरपुर एनकाउंटर पर सवाल, वायरल वीडियो ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुई एक कथित पुलिस मुठभेड़ अब विवादों में घिर गई है। मुठभेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें घायल आरोपी हंसता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, वीडियो में एक पुलिस अधिकारी उसे हंसने से मना करते हुए कहते हैं—“हंसना नहीं, लंगड़ाने की एक्टिंग करो।” इस वीडियो ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपहरण और हत्या का मामला
राठ कस्बे में 19 सितंबर को शिवम नामक युवक का अपहरण किया गया था। कुछ ही देर बाद उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया। इस मामले में विवेक राजपूत समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस का दावा है कि 21 सितंबर को विवेक राजपूत से मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वायरल वीडियो ने बदल दिया मामला
23 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें घायल विवेक राजपूत हंसता दिखाई दे रहा है और पुलिस अधिकारी उसे हंसने से मना कर “लंगड़ाने की एक्टिंग” करने के लिए कह रहे हैं। यही वीडियो अब पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है और मुठभेड़ की कहानी पर संदेह पैदा कर रहा है।

Advertisement

पुलिस की सफाई
वीडियो सामने आने के बाद जब राठ के सीओ राजीव प्रताप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने सफाई दी। उनका कहना है कि यह बयान किसी सिपाही के लिए कहा गया होगा, न कि आरोपी के लिए। सीओ ने दावा किया कि विवेक को सचमुच गोली लगी है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

प्रेस नोट में तारीफ, अब आलोचना
एनकाउंटर के तुरंत बाद पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर अपनी कार्रवाई की जमकर तारीफ की थी। नोट में कहा गया था कि विवेक राजपूत को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। लेकिन वायरल वीडियो के बाद यह मुठभेड़ अब कठघरे में है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *