Home देश दुनिया Noida Encounter: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, महिला समेत तीन...

Noida Encounter: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार, छह लाख के जेवरात बरामद

0
49

Noida Encounter: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार, छह लाख के जेवरात बरामद

नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने ऐमनाबाद मार्केट स्थित ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो बदमाश सोनू और गौरव पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनकी महिला साथी काजल को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, चोरी में इस्तेमाल वैगनआर कार और दो तमंचे बरामद किए हैं। वहीं आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

यह घटना 13 सितंबर की रात की है, जब बिसरख क्षेत्र के ऐमनाबाद मार्केट में एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन किया। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कार से इलाके में घूम रहे हैं। एएस सिटी गोलचक्कर पर चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाड़ी भगा ली और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ऐमनाबाद मार्केट की दुकान में चोरी की थी और जेवरात बेचने जा रहे थे। बरामद जेवरात की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है, जिसमें न केवल सर्राफा चोरी का पर्दाफाश हुआ बल्कि हथियारबंद बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here