Home देश दुनिया Disha Patani Attack: दिशा पटानी के घर फायरिंग के आरोपी शूटर गाजियाबाद...

Disha Patani Attack: दिशा पटानी के घर फायरिंग के आरोपी शूटर गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर, यूपी एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
60

Disha Patani Attack: दिशा पटानी के घर फायरिंग के आरोपी शूटर गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर, यूपी एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली/गाजियाबाद। अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरेली में 12 सितंबर की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा दिशा पटानी के घर पर नौ राउंड फायरिंग किए जाने के मामले के मुख्य आरोपी रविन्द्र और अरुण को गाजियाबाद में मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। यह एनकाउंटर उत्तर प्रदेश एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुआ।

मारे गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ कल्लू, निवासी कहनी, रोहतक और अरुण, निवासी गोहना रोड, सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे। मुठभेड़ के दौरान मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ कई कारतूस बरामद किए गए हैं।

घटना की पृष्ठभूमि में, 12 सितंबर की सुबह करीब 3:45 बजे बाइक सवार ये दो बदमाश दिशा पटानी के पिता के घर पर आए और नौ राउंड फायरिंग की। हमले के तुरंत बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली और इसे दिशा की बहन खुशबू पटानी द्वारा कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया।

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पटानी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया था। पुलिस ने इस मामले में ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की। अधिकारियों का कहना है कि इस मुठभेड़ के बाद जांच में तेजी आएगी और गैंग के अन्य सदस्य भी जल्द गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here