Home मैं भी रिपोर्टर प्रदूषण से निपटने की तैयारी शुरू की दिल्ली सरकार नें : रोमेश...

प्रदूषण से निपटने की तैयारी शुरू की दिल्ली सरकार नें : रोमेश गुप्ता

0
90
रोमेश गुप्ता
प्रदूषण से निपटने की तैयारी शुरू की दिल्ली सरकार नें : रोमेश गुप्ता

प्रदूषण से निपटने की तैयारी शुरू की दिल्ली सरकार नें : रोमेश गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार नें सर्दी आने से काफी पहले प्रदूषण से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है | यह दिल्ली सरकार की योजना है कि सर्दी से पहले वे तमाम उपाय कर दिए जाएँ जो प्रदूषण को कम कर सके | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री पूर्वी दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के पूर्व चेयरमैन रोमेश चन्द्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार हर समस्या को गंभीरता से लेती है और उस समस्या के निदान की योजना बनाती है |

रोमेश गुप्ता कहते है सर्दियों में प्रदूषण परेशान न करे, इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को विंटर एक्शन प्लान की समीक्षा की। इस मीटिंग में व्यापक चर्चा में सड़कों और खुले क्षेत्रों से धूल कम करने के उपायों के साथ पानी की छोटी बूंदों का छिड़काव और एंटी स्मॉग गन की तैनाती आदि पर चर्चा हुई। क्लाउड सीडिंग जैसे पायलट प्रोजेक्ट की तैयारियां, खाली प्लॉटों पर लग रही आग पर कंट्रोल और पराली जलाने की रोकथाम की तैयारियों पर भी बात की गई।

पर्यावरण मंत्री की इस मीटिंग में 30 से अधिक स्टेकहोल्डर और विभाग शामिल हुए। मंत्री ने विंटर एक्शन प्लान 2025 के लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि अक्टूबर से फरवरी तक के पीक प्रदूषण के सीजन में प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। इस मीटिंग में विभिन्न श्रेणियों में 17 प्रमुख पॉइंट्स पर ध्यान दिया गया। साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रमों पर ध्यान देने को कहा गया। रोमेश गुप्ता कहते हैं सर्दियों में दिल्ली का प्रदूष्ण स्तर काफी बढ़ जाता है लिहाजा दिल्ली सरकार नें इससे निपटने के लिए समय रहते तैयारी करनी शुरू कर दी है | सरकार की तैयारी को देखते हुए लगता है प्रदूष्ण में इस बार कमी देखने को मिलेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here