सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

यमुना को साफ़ करना प्रार्थमिकता है ट्रिपल इंजन सरकार की : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

यमुना को साफ़ करना प्रार्थमिकता है ट्रिपल इंजन सरकार की : विनोद जायस

Advertisement

यमुना को साफ़ करना प्रार्थमिकता है ट्रिपल इंजन सरकार की : विनोद जायस

* एक दशक में कुछ नहीं किया आम आदमी पार्टी की सरकार नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यमुना को साफ़ करना ट्रिपल इंजन सरकार की प्रार्थमिकता है | चुनाव के दौरान और चुनाव जीतने के बाद भाजपा के शीर्ष नेत्रत्व नेंक्यी बार यह दोहराया है यमुना को उसके पुराने स्वरूप में लौटने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी |

यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते है ना केवल दिल्ली सरकार अपितु केंद्र सरकार नें इस ओर बड़ी तेजी के साथ काम करना शुर कर दिया है और आने वाले दिनों में इसके सार्थक परिणाम भी दिल्ली की जनता को दिखने लगेगें | विनोद जायस कहते हैं राजनिवास में दिल्ली की तीन बड़ी चुनौतियों यमुना की सफाई, कूड़े के पहाड़ और वायु प्रदूषण विषय पर उच्च स्तरीय संवाद हुआ जिसमें इस विषय पर लंबी चर्चा हुई | दिल्ली की तीन बड़ी चुनौतियों- यमुना की सफाई, कूड़े के पहाड़ और वायु प्रदूषण को खत्म करने के लिए सरकार अब कॉरपोरेट जगत की मदद लेगी। संवाद में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने उद्योग जगत और कॉरपोरेट सेक्टर के प्रतिनिधियों से बातचीत की। बैठक में सीएम रेखा गुप्ता का कहना था यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

Advertisement

उन्होंने अपील की कि उद्योग जगत सीएसआर फंड के जरिए एक कॉर्पस फंड बनाए और सीवेज ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने में सहयोग करे। सीएम ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ऐसे प्रोजेक्ट्स की सूची तैयार करेगा, जिनमें उद्योग सीधे अपने सीएसआर फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि नई सरकार को विरासत में यमुना प्रदूषण, कचरे के पहाड़ और वायु प्रदूषण जैसी तीन गंभीर समस्याएं मिली हैं। इनसे राजधानी की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ये प्रयास तभी सफल होंगे जब समाज का हर वर्ग, खासकर कॉरपोरेट सेक्टर, इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली की चुनौतियां बड़ी हैं, लेकिन सरकार, उद्योग और समाज एक साथ काम करें तो हर समस्या का हल निकलेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि नालों को उद्योग जगत गोद ले और उनके किनारे छोटे-छोटे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएं।

इससे यमुना में जाने वाले प्रदूषण को काफी हद तक रोका जा सकेगा। विनोद जायस कहते है ट्रिपल इंजन सरकार के इरादे साफ़ हैं इस विषय पर गम्भीरता से आगे बढ़ा जाए और यमुना की सफाई मिशन पर तेजी से काम किया जाए ताकि यमुना मैया राजधानी दिल्ली में अपने पुराने स्वरूप में लौट सके | विनोद जायस कहते हैं अपने एक दशक के शासन में आम आदमी पार्टी नें यमुना की सफाई को ले कोई गम्भीरता नहीं दिखाई अरविन्द केजरीवाल दिल्ली की जनता को झूठा दिलासा देते रहे अगले साल वे दिल्ली की जनता के साथ यमुना में डुबकी लगायेगें उनकी सरकार की विदाई हो गई लेकिन उनका अगला साल नहीं आया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *