भीष्म शर्मा का आभार व्यक्त करने पहुंचे घोंडा विधानसभा के तीन ब्लॉक अध्यक्ष टीम के साथ
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा के नवनियुक्त तीनों ब्लॉक अध्यक्षों जिनमें यमुना विहार से राजकुमार शर्मा , भजनपुरा से मुख्तयार सिंह घोण्डा से राकेश पारचा तथा चौधरी रोहताश पूर्व निगम प्रत्याशी सभी कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व विधायक भीष्म शर्मा के घर पहुंचे और पगड़ी बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और यह प्रण लिया कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा किया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे |
भीष्म शर्मा नें ने चारों ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए मजबूती से नई टीम गठित करने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया उन्होंने यूथ कोपार्जोटी के साथ जोड़ने ,तथा बूथ को मजबूत करने करने पर जोर दिया | इस मौके पर आचार्य राजन शर्मा बी.एल.ए.वन , काशीराम डोगरा , शंकर प्रसाद अजय पाल भाटी ,मुकेश कौशिक ,सुशील शर्मा रूबल सक्सेना , राकेश , नरेश शर्मा ,बिशन सिंह पाल, कृष्ण कुमार, रमेश चंद शर्मा ,नवीन जोशी ,प्रवेश शर्मा ,प्रमोद शर्मा , योगेश भारद्वाज , महावीर ,विकास चौधरी , दीपक भारती श्रीकांत सोनू भाई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |
इस मौके पर भीष्म शर्मा का कहना था भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने दिल्ली को बर्बाद करके रख दिया है अपने 11 साल के कार्यकाल में जहां आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के विकास को तीस साल पीछे धकेल दिया वहीं ट्रिपल इंजन की सरकार नें भी अपने सात माह के कार्यकाल में कुछ ऐसा नहीं किया है जिसका वर्णन किया जा सके | भीष्म शर्मा नें कहा आने वाला समय कांग्रेस का है दिल्ली की जनता आज भी कांग्रेस सरकार के कामों को याद करती है और जनता एक बार फिर से कांग्रेस वाली दिल्ली चाहती है |



