Home देश दुनिया Saharanpur Murder Case: सहारनपुर मेले में दोस्ती का विश्वासघात: शराब के नशे...

Saharanpur Murder Case: सहारनपुर मेले में दोस्ती का विश्वासघात: शराब के नशे में पैसों के विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या

0
48

Saharanpur Murder Case: सहारनपुर मेले में दोस्ती का विश्वासघात: शराब के नशे में पैसों के विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में लगे मेले में तीन दोस्तों ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैला दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान कंवर सैन के रूप में हुई है। 26 अगस्त की रात कंवर अपने दोस्तों सोहेल, सुशांत बर्मन और एक अन्य साथी के साथ मेला देखने गया था। मेले में मौज-मस्ती के दौरान शराब के नशे में पैसों को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों दोस्तों ने मिलकर कंवर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल कंवर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के भाई सुनील कुमार ने थाना रामपुर मनिहारान में तहरीर दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया।

जांच के दौरान 5 सितंबर को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग अभियान में दो आरोपियों – सोहेल (निवासी मंडी थाना क्षेत्र) और सुशांत बर्मन (निवासी सदर बाजार थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यह वारदात गुस्से में अंजाम दी और इसका कोई पूर्व नियोजित मकसद नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here