Home मैं भी रिपोर्टर यमुना विहार में गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया विधायक अजय...

यमुना विहार में गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर नें

0
48
विधायक अजय महावर
यमुना विहार में गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर नें

यमुना विहार में गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर नें

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय महावर ने शुक्रवार को यमुना विहार वार्ड में विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य विधायक निधि से लगभग 17.86 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। निर्माण कार्य सी -4 ब्लॉक की तीन बैक लेन, सी -7 ब्लॉक की एक बैक लेन तथा सी -8 ब्लॉक की दो बैक लेन में कराया जाएगा।

इन मार्गों के नवीनीकरण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूती प्राप्त होगी। शिलान्यास समारोह सी -4 ब्लॉक डी.डी.ए. मार्केट, यमुना विहार में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों, आरडब्ल्यूए सदस्यों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. यू. के. चौधरी, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार के साथ-साथ मुकेश गोयल, हरीश शर्मा, जितेंद्र भदौरिया, विजय चौधरी, दीपक जैन, न्याति जैन, मनोज परिहार, अजीतपाल सिंह, मनोज शर्मा, विद्याराम यादव, सूर्यकांत, विभा भटनागर, डॉ. सर्वेश वशिष्ठ, राजेश पाल, सचिन गोस्वामी, सतविंदर ओबरॉय, विजय कृष, आलोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग और अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजय महावर ने कहा कि यमुना विहार वार्ड में जिन गलियों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, वह लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि घोंडा विधानसभा क्षेत्र की सभी गलियों और बुनियादी ढांचे का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जनता की भागीदारी और सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here