सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Jammu Bus Accident: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बड़ा हादसा: कटरा जा रही बस खाई में गिरी, एक श्रद्धालु की मौत, 40 से ज्यादा घायल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jammu Bus Accident: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बड़ा हादसा: कटरा जा रही बस खाई में गिरी, एक श्रद्धालु की मौत, 40 से ज्यादा घायल

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसने माता वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की खुशियों को मातम में बदल दिया। सांबा जिले के जटवाल इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक निजी यात्री बस अचानक खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बस उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं को लेकर कटरा जा रही थी। रास्ते में अचानक बस का एक टायर फट गया। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस जटवाल के पास बने पुल से करीब 30 फीट नीचे सूखी नहर में जा गिरी। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार गूंजने लगी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग और राहगीर भी तुरंत मदद के लिए आगे आए। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि आठ यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Advertisement

हादसे के बाद यात्रियों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वे 18 अगस्त को अमरोहा से निकले थे। पहले चामुंडा देवी और ज्वालाजी मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए। एक घायल यात्री ने बताया, “बस में महिलाएं और बच्चे भी थे। अचानक तेज धमाके के साथ गाड़ी पुल से नीचे जा गिरी। लगभग सभी यात्री घायल हुए हैं। यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही और वाहन की खराब स्थिति के कारण हुआ।”

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों की पड़ताल की जा रही है और ड्राइवर से पूछताछ भी की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *