सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Donald Trump India Tariff: डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर नया हमला, व्यापार साझेदारी पर उठाए सवाल, 24 घंटे में टैरिफ बढ़ाने की दी धमकी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Donald Trump India Tariff: डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर नया हमला, व्यापार साझेदारी पर उठाए सवाल, 24 घंटे में टैरिफ बढ़ाने की दी धमकी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और आगामी चुनाव के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर सख्त और विवादित बयान दिया है। मंगलवार को एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने भारत को “अच्छा व्यापार साझेदार नहीं” बताते हुए चेतावनी दी कि वह भारत पर लगे टैरिफ को अगले 24 घंटों में और अधिक बढ़ा सकते हैं।

ट्रंप ने कहा, “भारत हमारे साथ बहुत व्यापार करता है, लेकिन हम उनके साथ उतना व्यापार नहीं करते। ये असंतुलन ठीक नहीं है। हम पहले ही 25 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं, लेकिन अब मैं इस दर को काफी ज्यादा बढ़ाने पर विचार कर रहा हूं।”

इस टिप्पणी के साथ ट्रंप ने एक बार फिर रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत न केवल रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है, बल्कि उसे खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा भी कमा रहा है। ट्रंप ने कहा कि भारत का यह रवैया रूस की ‘वॉर मशीन’ को ताकत दे रहा है और इससे अमेरिका को आपत्ति है।

ट्रंप ने सोमवार को भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर भारत को घेरा था। उन्होंने लिखा था, “भारत को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि रूसी युद्ध मशीन के चलते यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। वह सिर्फ मुनाफा कमा रहा है।”

Advertisement

गौरतलब है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर पहले भी कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, विशेष रूप से ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान जब उन्होंने भारत से आयातित सामानों पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले लिए थे। अब आगामी चुनावों के मद्देनज़र ट्रंप भारत की रूस नीति को चुनावी बहस का हिस्सा बनाते दिख रहे हैं।

भारत ने पहले भी स्पष्ट किया है कि तेल की खरीद उसका राष्ट्रीय हितों से जुड़ा मामला है, और वह अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए कच्चे तेल का आयात करता है। इसके अलावा भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हमेशा कूटनीतिक समाधान और शांति की अपील की है।

ट्रंप के इस बयान से भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों में एक बार फिर दरार की आशंका जताई जा रही है। यदि सच में टैरिफ में बढ़ोतरी की जाती है तो यह दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौतों को प्रभावित कर सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *